Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ के शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़:सावन में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी

    7 hours ago

    1

    0

    सावन के पवित्र महीने में शिवभक्ति का उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सबली महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या बढ़ती गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जहां भक्त गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बृजघाट और बाबूगढ़ के छपकौली शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर भी भारी भीड़ रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, सबली महादेव मंदिर की क्षेत्र में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और मन्नत मांगने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन के सोमवार और अन्य विशेष अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भक्तों का विश्वास है कि भोलेनाथ की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानज्य सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश:उन्नाव में युवक पर काम रुकवाने का आरोप, जांच की मांग
    Next Article
    आर्यन सिंह बने RLD खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव:मेरठ में बोले- ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर मंच दिलाना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment