Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन:15 दिन में मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में आशा बहु कल्याण समिति ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में बुधवार को 12 बजे से 2 बजे तक 300 आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि आशा और आशा संगिनियां सालों से स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में पूरी लगन से काम कर रही हैं। शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण और सरकार की कई स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी खास भूमिका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फरवरी में आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसके बाद भी आंगनवाड़ी, सहायिका, चौकीदार और शिक्षामित्र समेत दूसरे मानदेय कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जा चुका है। लेकिन आशा और आशा संगिनियां आज भी मुख्यमंत्री की घोषणा लागू होने का इंतजार कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि फरवरी में की गई घोषणा को 15 दिन के अंदर तुरंत लागू किया जाए। साथ ही, आशा व आशा संगिनियों के मानदेय में उचित बढ़ोतरी की जाए, ताकि इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके काम का सही मानदेय मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे 15 दिन के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उनकी मुख्य मांगों में वित्तीय वर्ष 2025 से 2026 तक टीबीआई का भुगतान, 2024 से 2026 तक टीबी मरीज और आशा का इंसेंटिव, और आभा आईडी बनाने का भुगतान शामिल हैं, जिनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने इन सभी भुगतानों को तुरंत दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़:11 तमंचे, 5 अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद, लखनऊ के 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    एग्रो डीलर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित:11 सदस्यीय टीम को मिली जिम्मेदारियां, कृषि सामग्री कारोबारियों के हितों पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment