Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़:11 तमंचे, 5 अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद, लखनऊ के 2 आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में बाजारशुकुल पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाली गांव के जंगल में छापा मारकर 11 निर्मित और 5 अर्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। मौके से चार जिंदा और दो खोखा कारतूस के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई। पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान जगहों पर हथियार बनाने और उन्हें लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बेचने की बात बताई है। पाली जंगल में छापा, 16 अवैध तमंचे बरामद बाजारशुकुल पुलिस को पाली गांव के जंगल में अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। वहां हथियार बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने मौके से कुल 16 तमंचे बरामद किए, जिनमें 11 तैयार और 5 अर्धनिर्मित थे। बरामद हथियारों में 315 बोर के 9 तमंचे और 12 बोर के 2 तमंचे शामिल हैं। इसके अलावा 4 जिंदा और 2 खोखा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया। दो युवक गिरफ्तार, लखनऊ के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने मौके से कौशल किशोर उम्र 30 वर्ष पुत्र गोपी और छोटू उम्र 21 वर्ष पुत्र सुकरू को गिरफ्तार किया। दोनों लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के नवीपनाह गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मिलकर सुनसान स्थानों पर अवैध हथियार तैयार करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे जगह बदलते रहते थे। पूछताछ में उन्होंने तैयार हथियार लखनऊ और आसपास के जिलों में बेचने की बात बताई। तमंचे के साथ बड़ी संख्या में उपकरण भी मिले पुलिस को मौके से 52 रिपिट, 18 हैमर, 15 लोहे की नाल, 12 बट, 45 स्प्रिंग, 34 कील, 9 ट्रिगर और 5 फायरिंग पिन मिले हैं। इसके अलावा हथौड़ी, रेती, सड़सी, भट्टी, लोहे की पत्ती, रेगमार्क और प्लायर्स समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से मिली स्प्लेंडर बाइक के कागजात भी आरोपी नहीं दिखा सके। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की गई है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी सरवणन टी ने पुलिस टीम की कार्रवाई की जानकारी देते हुए टीम को 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे हथियार कहां से तैयार करने का सामान जुटाते थे और किन लोगों को हथियार बेचते थे। साथ ही, हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामूली FIR छिपाने पर नौकरी से नहीं कर सकते वंचित:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चयन रद्द करने का आदेश किया निरस्त
    Next Article
    आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन:15 दिन में मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment