Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु से अभद्रता:दर्शन के लिए आए युवक काे गर्दन पकड़कर खींचा, धक्का देकर बाहर गए प्राइवेट सुरक्षाकर्मी

    16 hours ago

    1

    0

    बांके बिहारी मंदिर में निजी सुरक्षा कर्मियों की गुंडई का मामला सामने आया है। दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु युवक से अभद्रता की। उसकी गर्दन पकड़कर खींचा और बाहर कर दिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो हुआ वायरल वायरल वीडियो में वृंदावन के बांके बिहारी जी मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा कर्मी श्रद्धालु के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। उसके साथ बदसलूकी भी की जा रही है। श्रद्धालु को रेलिंग के बीच से खींचा जा रहा है। सुरक्षा कर्मी कभी बाल पकड़ते हैं तो कभी उसकी गर्दन। मंदिर परिसर में भगवान के सामने ही उनके भक्त की पिटाई करने से भी यह सुरक्षा कर्मी नहीं हिचकिचाए। यह है वीडियो में सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। जिसमें बेरीकेटिंग के अंदर मंदिर में दर्शन क़ो जाते श्रद्धांलु क़ो सुरक्षा कर्मियों ने रोका और आधा दर्शन के करीब सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धांलूँ के साथ अभद्रता और हाथापाई की। सुरक्षा कर्मी युवक को बाल खींचकर मंदिर के कार्यालय की तरफ खींच ले गए। इस दौरान श्रद्धालु युवक के बेबस वृद्ध माता पिता बेटे के साथ अभद्रता और मारपीट न करने की गुहार लगाते रहे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालु की सुरक्षा की बजाय उसकी मज़ामत कर दी । जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूक दर्शक बन पूरे मामले को देखते रहे और उन्होंने भी मामले को शांत कराने का प्रयास नहीं किया। बेलगाम निजी सुरक्षा कर्मी मंदिर परिसर ने भगवान के दरबार में देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की बत्तमीजी अभद्रता और मारपीट होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार मंदिर में मारपीट की तस्वीर सामने आती रही है। आए दिन आने वाली इन्हीं तस्वीरों के चलते सुप्रीम कोर्ट के निदेश पर हाई पावर कमेटी का गठन किया था। लेकिन लगता है निजी सुरक्षा कर्मियों पर शायद किसी का अंकुश नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज बोले- खून का बदला लेंगे:चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश; कोच में बैठे 4 यात्रियों से पूछताछ, CCTV खंगाले
    Next Article
    हाथरस में बासौड़ा पूजन पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:शीतला माता, मसानी, पथवारी और चामुंडा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment