Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:स्कूल-अस्पताल जैसे इलाकों से हटाने के आदेश, गाजियाबाद BJP सांसद ने फैसले का स्वागत किया

    18 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों में लोगों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। कोर्ट ने डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाएगा। सांसद अतुल गर्ग बोले- अब हर शहर में डर का माहौल सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों का डर अब लगभग हर शहर में महसूस किया जा रहा है। अतुल गर्ग ने कहा कि कई लोग सुबह की सैर पर निकलने से भी डरते हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। शेल्टर होम बनाने का दिया सुझाव सांसद ने कहा कि इस समस्या का समाधान मानवीय तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके और जानवरों की सही देखभाल भी हो पाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी और सार्वजनिक स्थान पहले से ज्यादा सुरक्षित बन सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश में किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मुद्दे पर प्रशासन को सख्त और प्रभावी कदम उठाने होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 6 दोषियों को 7 साल की जेल:गैर इरादतन हत्या मामले में पिता-पुत्र समेत 6 को सजा, 13 हजार जुर्माना
    Next Article
    अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती? सोशल मीडिया पर तेजी से फैली ये खबर, जानिए क्या है सच्चाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment