Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयुष्मान खुराना ने शूटर मेघना सज्जनार को गिफ्ट की राइफल:एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता; बोलीं- इससे बराबरी का मौका मिला

    7 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भारतीय शूटर मेघना सज्जनार को मॉडर्न राइफल स्पॉन्सर की है। बेहतर इक्विपमेंट की कमी से जूझ रहीं मेघना को आयुष्मान की मदद से वर्ल्ड क्लास राइफल से ट्रेनिंग का मौका मिला। इसके बाद मेघना ने हाल ही में दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड और इंडिविजुअल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 'उन्होंने मुझे जाना तक नहीं, सिर्फ भारत को जीतते देखना चाहते थे' मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आयुष्मान उन्हें पहले से नहीं जानते थे और दोनों की कभी मुलाकात भी नहीं हुई थी। उन्होंने लिखा कि आयुष्मान सिर्फ इतना चाहते थे कि कोई भारतीय एथलीट दुनिया के बड़े मंच पर देश का नाम रोशन करे। मेघना ने कहा कि राइफल ने उनके लिए 'बराबरी का मैदान' तैयार किया। इससे वह बिना समझौते के ट्रेनिंग कर सकीं और दुनिया के बेहतरीन शूटर्स का सामना कर पाईं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी 2 ब्रॉन्ज मेघना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2022 और 2025 की ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने टीम इवेंट में गोल्ड और व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। बेहतर इक्विपमेंट की कमी बनी थी चुनौती मेघना के पास ट्रेनिंग के लिए बेहतर इक्विपमेंट नहीं था। आयुष्मान को उनकी परेशानी की जानकारी मिली तो उन्होंने व्यक्तिगत पहचान के बिना उनकी मदद की। राइफल मिलने से मेघना को बेहतर इक्विपमेंट के साथ तैयारी करने का मौका मिला। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया:पहले वनडे विल जैक्स के 5 विकेट, हैरी ब्रुक की फिफ्टी इंग्लैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 176 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स- भारतीय विमेंस हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत:थाईलैंड को 20-1 से हराया, दीपिका ने 9 गोल किए; अगला मुकाबला जापान से
    Next Article
    इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए मैदान तैयार:आउटफील्ड पर बनेगा ‘चेक्स’ पैटर्न; 1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन; सामान्य टिकटों की बिक्री 25 सितंबर से

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment