Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अब सहने की हिम्मत नहीं, मैं हार गया':धोपा मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने 32 मिनट के वीडियो में खोली सिस्टम और अपनों की पोल, किया सुसाइड

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने 32 मिनट का एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने कहा- वंशिका, तुम खुश रहो। जाकर अपनी शादी करो। मैं वंशिका के घरवालों की प्रताड़ना से टूट चुका हूं। इन लोगों ने मेरा करियर और मानसिक शांति सब खत्म कर दी है। मैं फांसी लगाकर अपनी जान दे दूंगा। मेरी मौत में किसी दोस्त का हाथ नहीं है। मैं इतना परेशान हूं कि रात भर सो नहीं पाता। मेरे पास यही रास्ता बचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वीडियो के आधार पर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घरवालों की ओर तहरीर नहीं दी गई है। कैंट निवासी विजय राठौर धोपेश्वरनाथ मंदिर में सेवादार था। मंगलवार सुबह 7 बजे विजय अपनी बहन को स्कूल छोड़ने गया। इसके बाद घर लौटा। मां कुसुमलता ने उसे चाय दी। इसके बाद वह मंदिर की तरफ चली गईं। सुबह करीब करीब 9.30 बजे जब वह घर लौटकर आईं तो घर के कमरे में विजय का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। अपने बड़े बेटे अजय और पति राजकुमार को फोन कर बुलाया। घरवालों ने शव को नीचे उतारा। घरवाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पुलिस को विजय के फोन में एक वीडियो मिला। वीडियो में विजय ने कहा कि मेरी और वंशिका नागर की मुलाकात 2 साल पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर में हुई थी। इंस्टाग्राम पर बातचीत बढ़ी। मैंने उसे प्रपोज किया। शादी करने की बात कही। वंशिका ने शादी के लिए हां कह दी। वंशिका की मां भी मंदिर में मुझसे मिलने आती थी। साल 2025 में वंशिका ने शादी के लिए कहा। मैंने उससे कहा कि स्टैनो का एग्जाम है। उसकी तैयारी कर लूं। फिर शादी कर लेंगे। मगर वंशिका ने बात नहीं मानी। उसने बात करना बंद कर दिया। कुछ समय बाद मुझे वंशिका ने मैसेज किया। कहा कि उसकी शादी तय हो गई है। मैं उसके पैरों में गिरा। उसके मम्मी-पापा के सामने हाथ-पैर जोड़े, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वंशिका ने मेरे सामने शर्तें रखी कि यारी-दोस्ती छोड़नी होगी, करियर पर ध्यान देना होगा। करीब 20 से 25 हजार की नौकरी करनी होगी। मैंने सभी शर्तें मान ली। फिर मैंने नोएडा की 'संकोडा' कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। 14 सितंबर 2025 को जॉइनिंग हुई। 20 हजार से ज्यादा की सैलरी थी। मगर इसके बाद भी वंशिका ने शादी तय कर ली। मैंने उसे मनाया, मगर वह नहीं मानी। वंशिका के जीजा अनमोल सूरी ने मेरे साथ मारपीट की। जिस लड़के (तन्मय उर्फ सुमित) से वंशिका की शादी तय हुई है, उसने भी 2 मार्च 2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। वंशिका के पिता नारायण दास ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। विजय ने बताया कि मेरे बड़े भाई अजय राठौर और घरवालों ने बंधक बनाकर तीन दिन तक मुझे पीटा। मेरे घरवाले भी वंशिका के साथ मिल गए। मेरे साथ मारपीट की। मेरी झूठी थाने में शिकायत की। वीडियो में विजय ने कहा कि मेरी मौत के चार लोग जिम्मेदार हैं। इनमें अजय राठौर (सगा भाई/एडवोकेट), अनमोल सूरी (वंशिका का जीजा), नारायण दास (वंशिका के पिता) और खुद वंशिका नागर हैं। इन सभी को सजा मिले। कहा कि मैं बस इतना चाहता हूं कि यह वीडियो बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचे। किसी और लड़के के साथ ऐसा न हो कि उसे सुसाइड करना पड़े। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- 'जिंदा जलाने आए थे, नहीं मिला तो दुकान फूंक दी':लखनऊ में रोया जूस दुकानदार, बोला- पुलिसवालों ने कहा था घर भाग जाओ ‘मुझे कुछ लोग जिंदा जलाने आए थे। गनीमत रही कि मैं उस समय वहां पर था नहीं। ज्यादातर सामान भी बगल की दुकान पर रख दिया था। लोगों ने मेरी दुकान फूंक दी। जिस बच्चे ने गन्ने के रस की मशीन पर रखी बर्फ चाटी, वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसका वीडियो जब हर जगह चलने लगा तो पुलिस यहां आई थी। मुझसे पुलिसवालों ने कहा था कि गांव भाग जाओ, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी।’ यह कहना है लखनऊ के उस जूस दुकानदार का जिसकी दुकान धमाके के साथ जल गई थी। दुकानदार महफूज अहमद हैं जो मूलरूप से बहराइच के हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तालकटोरा-गुरुनानक मार्केट के व्यापारियों की बैठक:25 फीसदी किराया करेंगे जमा, दुकानों की दोबारा से नपाई होगी
    Next Article
    लखनऊ की IMRT स्कूल व कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई:नीलकंठ स्वीट्स पर भी 9.61 लाख रुपए का बकाया होने पर जलकल ने डिस्कनेक्ट किया सीवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment