Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की IMRT स्कूल व कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई:नीलकंठ स्वीट्स पर भी 9.61 लाख रुपए का बकाया होने पर जलकल ने डिस्कनेक्ट किया सीवर

    1 hour ago

    1

    0

    नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग द्वारा जलकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जोन-4 क्षेत्र में जलकर बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जीएम जलकल कुलदीप सिंह के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसमें बकायेदार संस्थानों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए गए। अभियान के दौरान जोन-4 के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जलकल विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई बड़े संस्थानों की जांच की और बकाया जलकर न जमा करने पर उनकी सीवर लाइन को डिस्कनेक्ट कर दिया। IMRT स्कूल व कॉलेज के खिलाफ कार्यवाही सबसे बड़ी कार्रवाई गोमती नगर के विपुल खंड-6 स्थित आईएमआरटी इंटर कॉलेज के खिलाफ की गई। कॉलेज पर जलकर के रूप में कुल 27 लाख 61 हजार 723 रुपये का बकाया था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान न करने पर जलकल विभाग की टीम ने संस्थान की सीवर लाइन डिस्कनेक्ट कर दी। इसके साथ ही उसी परिसर के बगल में में स्थित आईएमआरटी बिजनेस स्कूल पर 2 लाख 71 हजार 92 रुपये का जलकर बकाया पाया गया, जिस पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उसकी भी सीवर लाइन काट दी। नीलकंठ स्वीट्स के प्रतिष्ठान पर कुल 9.61 लाख से अधिक का है बकाया इसके अलावा गोमती नगर के विवेक खंड-3 क्षेत्र में भी नीलकंठ स्वीट्स के कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने 3/116 विवेक खंड स्थित नीलकंठ ग्रीन पर 1 लाख 91 हजार 300 रुपये, 3/118 विवेक खंड नीलकंठ स्वीट्स पर 3 लाख 50 हजार 379 रुपये, 3/117 विवेक खंड नीलकंठ ग्रीन फर्स्ट फ्लोर पर 1 लाख 47 हजार 838 रुपये तथा 3/128 विवेक खंड नीलकंठ शॉप एवं होम पर 2 लाख 71 हजार 604 रुपये जलकर बकाया पाए जाने पर उनकी सीवर लाइन डिस्कनेक्ट कर दी। कई बार नोटिस के बावजूद नहीं जमा किया जलकर जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सभी प्रतिष्ठानों को पहले कई बार नोटिस जारी कर बकाया जलकर जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अब सहने की हिम्मत नहीं, मैं हार गया':धोपा मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने 32 मिनट के वीडियो में खोली सिस्टम और अपनों की पोल, किया सुसाइड
    Next Article
    राणा-सांगा वाद में 25 मार्च को आएगा कोर्ट का फैसला:रामजीलाल सुमन-अखिलेश यादव के अधिवक्ताओं ने की बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment