Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में स्कूल के लिए निकली 3 बच्चियां गायब:पुलिस ने कानपुर से बरामद किया, परिजनों को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह स्कूल के लिए घर से निकली तीन मासूम बच्चियां रहस्यमय तरीके से कानपुर पहुंच गईं। बच्चियों के अचानक लापता होने की सूचना से गांव और परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में तीनों बच्चियां कानपुर से सकुशल बरामद कर ली गईं। यह मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव का है। यहां से एक ही परिवार की तीन बच्चियां सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल पहुंचने के बजाय वे रहस्यमयी तरीके से कानपुर पहुंच गईं। बच्चियों के गायब होने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उनकी तलाश में जुट गए। बच्चियां रोज की तरह स्कूल गई थी बताया गया कि बच्चियों के परिजन सुबह खेतों में काम करने चले गए थे। उन्हें लगा कि बच्चियां रोज की तरह स्कूल चली गई हैं, लेकिन जब दोपहर तक वे घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी जब बच्चियों का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने मौदहा कोतवाली पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान एक टेंपो चालक ने परिजनों से संपर्क कर अहम जानकारी दी। चालक ने बताया कि तीनों बच्चियां उसकी गाड़ी में बैठकर मौदहा के अरतरा चौराहे तक आई थीं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा आगे बढ़ाई। उधर, तलाश जारी ही थी कि तभी कानपुर के नरवल थाने की तौस पुलिस चौकी से फोन आया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने परिजनों को सूचना दी कि तीनों बच्चियां सुरक्षित उनके पास हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात जा रही कार तीन बार पलटी, 6 घायल:कुशीनगर में शीशा तोड़कर बाहर निकाला, सभी जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    सऊदी अरब में सुन्नी धर्मगुरु मुफ्ती असजद रजा की गिरफ्तारी:भारत सरकार को मौलाना शहाबुद्दीन की चेतावनी, बोले-अगर सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया तो होगा बड़ा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment