Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 18 मार्च से यूपी बोर्ड मूल्यांकन:पांच केंद्रों पर 3.88 लाख कॉपियां जांची जाएंगी, 1781 परीक्षक

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। कुल 3,88,328 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें 189 उप प्रधान परीक्षक और 1781 परीक्षक शामिल होंगे। मूल्यांकन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार, 12 मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद प्रशासन मूल्यांकन की तैयारियों में जुटा है। मूल्यांकन की जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं में हाईस्कूल की 2,38,326 और इंटरमीडिएट की 1,50,002 कॉपियां शामिल हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर पांच उपनियंत्रकों की तैनाती की गई है। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में डॉ. शंकर कुमार चौधरी, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में डॉ. अभय कुमार मौर्य, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में संदीप चौधरी, जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव में अवनीश कुमार वर्मा और राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में अशोक पटेल को उपनियंत्रक बनाया गया है। केंद्रवार उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में इंटरमीडिएट की 50,646 कॉपियां जांची जाएंगी। संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में हाईस्कूल की 1,10,764 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में इंटरमीडिएट की 45,634 कॉपियां जांची जाएंगी। इसी तरह, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में हाईस्कूल की 62,863 कॉपियां और जनता इंटर कॉलेज फत्तेहपुर बड़ागांव में हाईस्कूल की 64,699 तथा इंटरमीडिएट की 53,719 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दूसरे जिलों से उत्तर पुस्तिकाओं का आना शुरू हो गया है और उन्हें संबंधित केंद्रों पर सुरक्षित रखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 10 नामित पार्षदों का हुआ ऐलान:नगर निगम की कार्यवाही में होंगे शामिल, विकास के मुद्दों पर देंगे राय
    Next Article
    आगरा में 19-20 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट:हवाएं थमीं, आज बढ़ेगा दिन और रात का तापमान, दिन में निकलेगी तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment