Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 10 नामित पार्षदों का हुआ ऐलान:नगर निगम की कार्यवाही में होंगे शामिल, विकास के मुद्दों पर देंगे राय

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम में नामित पार्षदों की नियुक्ति को लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। नगर विकास अनुभाग-7 की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानपुर नगर निगम में 10 लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 6 के तहत की गई है। इनको किया गया नामित शासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश बाबा सविता, विजय सेंगर, रमेश वाल्मीकि, विजय पटेल (विनय), आदित्य शुक्ला, कमला साहू, निधि बाजपेयी और सुभाष गौड़ को पार्षद के रूप में नामित किया गया है। नगर निगम की कार्रवाई में लेंगे भाग इन सभी को नगर निगम की कार्यवाही में भाग लेने के लिए नामित किया गया है। नामित पार्षद नगर निगम की बैठकों में हिस्सा लेते हैं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय दे सकते हैं। शासनादेश को प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने जारी किया। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला शासन की ओर से पार्षदों को नामित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सांसद रमेश अवस्थी ने शासनादेश पोस्ट करके नामित पार्षदों को बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की इनडोर परीक्षा की तैयारी:एसपी ने पारदर्शिता और ईमानदारी से परीक्षा कराने के निर्देश दिए
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 18 मार्च से यूपी बोर्ड मूल्यांकन:पांच केंद्रों पर 3.88 लाख कॉपियां जांची जाएंगी, 1781 परीक्षक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment