Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 700 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी:डेढ़ करोड़ होंगे खर्च, 20 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत

    8 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले में ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे 16 केवीए के 700 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस कदम से लगभग 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं और एक लाख आबादी को लो-वोल्टेज तथा बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इस कार्य पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर डिवीजन क्षेत्रों के 300 से अधिक गांवों में अब 16 केवीए के बजाय 25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। यह परियोजना बिजनेस प्लान 2025-26 योजना के तहत क्रियान्वित की जाएगी, जिसके लिए निगम द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विद्युत निगम के लाइनमैन और अवर अभियंता अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कर रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च महीने से ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय अकबरपुर सहित चार डिवीजनों में कुल 41 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। इन उपकेंद्रों से 113 ग्रामीण और 33 शहरी फीडरों के माध्यम से चार लाख 30 हजार उपभोक्ताओं और 25 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति प्रदान की जा रही है। निर्बाध और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 30 हजार से अधिक छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा वर्तमान में ओवरलोड स्थिति में हैं। गत वर्ष निगम ने 100 केवीए से लेकर 400 केवीए तक के 250 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई थी। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मरों पर तब ध्यान नहीं दिया गया था। इसी कारण कम क्षमता के कई ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते बार-बार फुंक रहे थे। मरम्मत के बाद उन्हें दोबारा लगाया गया, लेकिन ट्रांसफार्मरों के खराब होने का सिलसिला लगातार जारी था। इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए अब 700 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का खाका तैयार किया गया है। जिन क्षेत्रों में क्षमता बढ़ाई जाएगी उनमें किशुनी पट्टी, सिवरानानाली, मालिकपुर दियरा, वहलोलपुर, लोरपुर, मरैला जेल के पीछे, अल्लीपुर कोडरा, उसरपुर, रतनपुर, ताराकला, सझवा, रायगंज, भीटी, कटेहरी महरुआ बाजार, रामनगर, बसखारी, जाफरगंज, चंदनपुर और तारा खुर्द शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद दिल्ली-मुंबई रूट पर टिकटों की मारामारी:तेजस, वंदे भारत, पुष्पक और कुशीनगर में बढ़ी वेटिंग लिस्ट
    Next Article
    परिवहन मंत्री ने किया बाबा बालेश्वर नाथ का पूजन-अर्चन:बलिया वासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment