Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के बाद दिल्ली-मुंबई रूट पर टिकटों की मारामारी:तेजस, वंदे भारत, पुष्पक और कुशीनगर में बढ़ी वेटिंग लिस्ट

    10 hours ago

    1

    0

    होली के बाद दिल्ली और मुंबई लौटने वाले यात्रियों के सामने इस बार कन्फर्म टिकट का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लखनऊ से इन दोनों महानगरों के लिए चलने वाली ज्यादातर रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी है, जबकि महंगी चेयरकार ट्रेनों में ही सीमित सीटें बची हैं। चार मार्च को होली पर्व के बाद छह मार्च से यात्रियों की वापसी तेज होने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की नजर ट्रेनों पर टिकी है, लेकिन रेगुलर ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग ने परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली रूट पर तेजस, वंदे भारत में सीटें, बाकी ट्रेनों में वेटिंग तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में छह और सात मार्च को क्रमशः 259 और 74 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में 67 और 26 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 974 और 323 सीटें तथा एग्जीक्यूटिव क्लास में 55 और एक सीट ही शेष है। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 1048 सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में छह मार्च को 471 सीटें खाली हैं, लेकिन सात और आठ मार्च को 102 तक वेटिंग पहुंच चुकी है। रेगुलर ट्रेनों की स्थिति और गंभीर है। अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर में छह मार्च को 36 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में छह, सात और आठ मार्च को 59, 85 और 115 वेटिंग चल रही है, जबकि थर्ड एसी में 16, 62 और 65 वेटिंग है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस जैसी अन्य रेगुलर ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। मुंबई रूट पर पुष्पक, कुशीनगर में भी बढ़ी वेटिंग मुंबई रूट पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में छह, सात और आठ मार्च को 66, 78 और 50 वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी में 30, 60 और 19 वेटिंग दर्ज की गई है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 74, 67 और 62 तथा थर्ड एसी में 39, 41 और 27 वेटिंग है। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में 71, 79 और 79 तथा थर्ड एसी में 25, 35 और 51 वेटिंग चल रही है। गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में छह और आठ मार्च को 71 और 64 वेटिंग, जबकि थर्ड एसी में 29 और 24 वेटिंग है। फ्लाइट में सीटें उपलब्ध, किराया अपेक्षाकृत कम जहां ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी है, वहीं लखनऊ से दिल्ली की उड़ान करीब 3731 रुपये और मुंबई की उड़ान 5701 रुपये में उपलब्ध है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से ही सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरने से हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 700 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी:डेढ़ करोड़ होंगे खर्च, 20 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment