Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में OTS योजना लक्ष्य से पीछे:डेढ़ अरब के लक्ष्य के मुकाबले 82.14 करोड़ जमा, आज अंतिम दिन

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में बिजली बिलों में राहत देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना अपने अंतिम चरण में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी है। डेढ़ अरब रुपये से अधिक के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 82.14 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं। यह योजना आज शनिवार को समाप्त हो जाएगी। यह योजना बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने में छूट प्रदान करने के उद्देश्य से 1 दिसंबर को शुरू की गई थी। योजना के पहले चरण में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया था, लेकिन दूसरे और तीसरे चरण में इसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली। जिले में चार लाख 35 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से शुक्रवार तक केवल 63,992 उपभोक्ताओं ने ही इस योजना का लाभ उठाया है। विभाग ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया था, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार योजना का अंतिम दिन है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने नजदीकी बिजली घर पर जाकर बकाया बिल जमा करने और छूट का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप:रामपुर के कागा नगला की घटना, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक:अमेठी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह बोले: 'धर्म जीता, अधर्म हारा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment