Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित:वित्तीय अनियमितता और दायित्वों में लापरवाही पर एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश कुमार पटेल ने पी०एम०श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मंशापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश मणि को निलंबित कर दिया है। उन पर वित्तीय अनियमितता और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप है। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने 14 मार्च को पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मंशापुर का निरीक्षण किया था। यह विद्यालय शासन की महत्वपूर्ण पीएमश्री योजना के अंतर्गत आता है, जिसके तहत राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न मदों में धनराशि भेजी जाती है। निरीक्षण के दौरान अवधेश मणि को प्रथम दृष्टया वित्तीय नियमों का उल्लंघन करने और अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन न करने का दोषी पाया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली-1973 और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-4, 2 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अवधेश मणि पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय मद में प्राप्त धनराशि आहरित करने के बावजूद आवंटित कार्य पूर्ण नहीं किए। उन पर धनराशि का दुरुपयोग करने, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, शासन एवं विभाग द्वारा जारी शासनादेशों, परिपत्रों में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के विपरीत कार्य करने का भी आरोप है। इस प्रकरण की जांच के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी टांडा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन की अवधि में अवधेश मणि को उच्च प्राथमिक विद्यालय मथानी, शिक्षा क्षेत्र कटेहरी, अंबेडकरनगर से संबद्ध किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा भुगतान, गैस संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, गवर्नर के नाम सीडीओ को दिया लेटर
    Next Article
    कांग्रेस ने मनरेगा भुगतान, मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया:सीडीओ के कार्यालय पर ताला लगाया, मजदूरों को जल्द पेमेंट भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment