Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनरेगा भुगतान, मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया:सीडीओ के कार्यालय पर ताला लगाया, मजदूरों को जल्द पेमेंट भुगतान की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में मनरेगा भुगतान और ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी के न मिलने पर वे विकास भवन पहुंचे। वहां भी मुख्य विकास अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर नाराज कांग्रेसियों ने सीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी कर दी और सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मजदूरों के बकाया भुगतान और कर्मचारियों के मानदेय को तुरंत जारी करने की मांग की है। मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका उद्देश्य राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपना था, लेकिन जिलाधिकारी के किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वे नहीं मिल सके। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। डीएम के न मिलने पर बढ़ा आक्रोश जिलाधिकारी से मुलाकात न हो पाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां भी सीडीओ के अनुपस्थित मिलने पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। नाराज कांग्रेसियों ने मौके पर ही सीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना था कि जब तक सभी बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस का यह विरोध जारी रहेगा। भुगतान न होने पर सरकार पर आरोप ज्ञापन में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि मनरेगा योजना के तहत प्रदेश के करीब एक करोड़ मजदूरों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी नहीं मिली है। बताया गया कि लगभग 2000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। बड़ी रकम का भुगतान लंबित इसके अलावा ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि करीब 40 हजार ग्राम रोजगार सेवकों और संविदा कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इससे इन कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे लगातार भुगतान की मांग कर रहे हैं। रोजगार सेवकों का मानदेय भी अटका कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से सभी बकाया भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग की है। इस दौरान मलखान सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, एनआईसीयू अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित:वित्तीय अनियमितता और दायित्वों में लापरवाही पर एक्शन
    Next Article
    पशु पोषण, प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव:हरदोई में किसान-विशेषज्ञ संवाद कार्यक्रम आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment