Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने सुसाइड किया:जम्मूतवी एक्सप्रेस के आगे कूदा, 3 साल पहले हुए थे रिटायर

    4 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार सुबह घर से वॉकिंग करने निकले थे। सुबह 8 बजे रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूद गए। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पॉलीथिन में लपेटकर कब्जे में लिया गया। फिर परिजनों को मौत की सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घरेलू विवाद की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला मृतक की पहचान इंद्र कुमार यादव (65) के रूप में हुई है। वह अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ियावा गांव के रहने वाले थे। पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात इंद्र कुमार यादव करीब तीन साल पहले लखनऊ मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने अकबरपुर की साबुन वाली गली, मुरादाबाद में मकान बनवाया और परिवार के साथ रहने लगे। उनकी पत्नी शारदा देवी हैं। बड़े बेटे धर्मेंद्र यादव (42) आरपीएफ में तैनात हैं, जबकि दूसरे बेटे बीरेंद्र यादव (33) और तीसरे बेटे सतेंद्र यादव (25) हैं। कोलकाता से जम्मू जा रही ट्रेन के सामने कूदा रविवार सुबह इंद्र कुमार वॉकिंग करने निकले थे। घूमते हुए वह अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। इसी दौरान कोलकाता से जम्मू जा रही ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पटरी पर पड़ा मिला। घटना जीआरपी कार्यालय के सामने हुई। सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि जीआरपी शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। मामले की जांच की जा रही है। …………. …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, नोएडा में उसी बालकनी से कूद रही थी, जहां से गिरकर दोनों की जान गई ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो रही हैं। होश में आते ही पति और बेटे को पुकार रही हैं। अमृता श्रीमणि (38) ने शुक्रवार रात उसी बालकनी से कूदने की कोशिश की, जहां से सुबह 4.20 बजे पति रणदीप पात्रा (40) और 11 साल के बेटे आरव की गिरकर जान गई थी। यह खबर भी पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में 19वां महाराजा सूरजमल केसरी दंगल:250 पहलवान दिखा रहे दम, विजेताओं को मिलेंगे 81 हजार रुपए; पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह मुख्य अतिथि
    Next Article
    आगरा में बुजुर्ग दंपति ने किया सुसाइड:पति का शव दुकान तो पत्नी का कमरे में लटका मिला, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment