Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुर्जा में 19वां महाराजा सूरजमल केसरी दंगल:250 पहलवान दिखा रहे दम, विजेताओं को मिलेंगे 81 हजार रुपए; पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह मुख्य अतिथि

    1 day ago

    6

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रविवार को 19वां ‘महाराजा सूरजमल केसरी’ कुश्ती दंगल आयोजित किया जा रहा है। शहीद नरेंद्र सिंह (IPS) की स्मृति में हो रहे इस दंगल में देशभर के करीब 250 महिला और पुरुष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दंगल में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दोपहर करीब 1 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह हेलिकॉप्टर से फिरोजपुर गांव पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह सहित कई अतिथि, राजनीतिक हस्तियां और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ओलंपिक स्टाइल में होंगे मुकाबले आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक और राष्ट्रीय चैंपियन पहलवान राजेंद्र नांदल ने बताया कि कुश्ती मुकाबले ओलंपिक स्टाइल की पॉइंट्स प्रणाली से खेले जा रहे हैं। प्रत्येक मुकाबले के राउंड 3-3 मिनट के होंगे। हर राउंड जीतने वाले पहलवान को 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। पुरुष वर्ग में 81 हजार रुपए तक का पुरस्कार महाराजा सूरजमल केसरी (85+125 किग्रा) वर्ग में प्रथम पुरस्कार 81 हजार, द्वितीय 41 हजार, तृतीय 21 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 15 हजार रुपए रखा गया है। महाराजा सूरजमल कुमार (79+86 किग्रा) वर्ग में विजेताओं को क्रमश: 51 हजार, 25 हजार, 15 हजार और 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। महाराजा सूरजमल भीम (65+74 किग्रा) वर्ग में पुरस्कार राशि 41 हजार, 21 हजार, 15 हजार और 11 हजार रुपए है। महाराजा सूरजमल वीर अभिमन्यु (61+70 किग्रा) वर्ग में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 15 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए रखा गया है। महिला पहलवानों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार महिला वर्ग में महाराजा सूरजमल महिला केसरी (68+76 किग्रा) वर्ग की विजेताओं को 41 हजार, 21 हजार, 15 हजार और 11 हजार रुपए के पुरस्कार मिलेंगे। वहीं महाराजा सूरजमल महिला कुमारी (55+62 किग्रा) वर्ग में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 15 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। गांव के लोगों के सहयोग से आयोजन दंगल के आयोजन में महेंद्र सिंह पहलवान और गांव के लोगों का विशेष योगदान है। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला:बस्ती में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है
    Next Article
    आगरा में बुजुर्ग दंपति ने किया सुसाइड:पति का शव दुकान तो पत्नी का कमरे में लटका मिला, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment