Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम:विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं के जरिए नशामुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

    1 day ago

    4

    0

    बाराबंकी में असैनी स्थित अवध लॉ कॉलेज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत (माई भारत)’ के तत्वावधान में ‘मेरा विकसित भारत : युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत ‘नो योर वोट’ (अपने मत को जानो) विषय पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंगद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को मतदान का महत्व बताते हुए लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। संवाद सत्र में उन्होंने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए और मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इसके अलावा कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई से विवाद के बाद कांस्टेबल ने सुसाइड किया:आगरा में घरवाले शादी का दबाव बना रहे थे, मोबाइल छीनकर ले गए थे
    Next Article
    कासगंज स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में मिला शव:सफाई के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने देखा, मृतक की नहीं हुई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment