Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बुजुर्ग दंपति ने किया सुसाइड:पति का शव दुकान तो पत्नी का कमरे में लटका मिला, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम

    1 day ago

    6

    0

    आगरा शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने घर में ही स्थित दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे 112 पर सूचना मिली कि दंपति ने सुसाइड कर लिया है। घटना सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की वर वाली गली की है। मृतक दंपति की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। मृतक शेर अली उर्फ शेरू अपनी पत्नी मुन्नी के साथ घर पर रहते थे। घर पर ही उन्होंने छोटी से दुकान खोल रखी थी। देर रात पति शेरू ने घर की दुकान में फांसी लगा ली। वहीं, पत्नी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम एसीपी ने बताया कि परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पति पत्नी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आशंका है कि इसी कारण उन्होंने सुसाइड किया हो। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में 19वां महाराजा सूरजमल केसरी दंगल:250 पहलवान दिखा रहे दम, विजेताओं को मिलेंगे 81 हजार रुपए; पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह मुख्य अतिथि
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment