Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में धोखाधड़ी के दो आरोपियों पर कार्रवाई:पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा करवाई, सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के दो आरोपियों, शादाब आलम और शाने आलम के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इन पर लोगों को जमीन और विभिन्न योजनाओं में निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS के तहत डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा करवाई है। शादाब और शाने आलम ने लोगों को जमीन में निवेश पर दोगुना पैसा करने, बकरी पालन योजना और टांडा में खोले गए एक मार्ट में निवेश का लालच दिया था। उन्होंने अपनी कंपनियों, 'एस० ट्रेडिंग हाउस' और 'एस० डिजिटल पे' के माध्यम से भी लोगों से पैसे जमा करवाए थे। जब निवेशकों को उनके पैसे लौटाने का समय आया, तो आरोपी अपने कार्यालय, घर और रिश्तेदारों को छोड़कर टांडा से फरार हो गए। इस संबंध में अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अभियुक्त शादाब आलम और शाने आलम, जो दिलनशी जहां के पुत्र और फिरदौस आलम के पुत्र हैं तथा मुसहा, थाना अलीगंज के निवासी हैं, के विरुद्ध डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा करवाई। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों जैसे अभियुक्तों के घर, रोडवेज, न्यायालय, अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खेल खेल गई बच्ची जान:बच्ची के सीने पर लगा बैट, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    ललितपुर में चलती ट्रेन से गिरे पिता-पुत्र:एक घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले घायल, मासूम की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment