Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में चलती ट्रेन से गिरे पिता-पुत्र:एक घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले घायल, मासूम की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में शनिवार शाम एक चलती ट्रेन से पिता और उसका छह वर्षीय पुत्र रेल पटरियों पर गिर गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को घायल अवस्था में बरामद किया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। घटना झांसी-ललितपुर रेल मार्ग पर जखौरा बिजरौठा रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1064/28 के पास शनिवार शाम करीब 7 बजे हुई। जानकारी के अनुसार झांसी जिले के ग्राम ककरबई निवासी 36 वर्षीय विजय अहिरवार अपने छह वर्षीय पुत्र अमन अहिरवार और चार वर्षीय पुत्र नवल के साथ ट्रेन संख्या 22868 दुर्ग हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन से झांसी से सागर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जनरल बोगी में सफर कर रहे विजय और उनका छह वर्षीय पुत्र अमन अचानक तेज रफ्तार ट्रेन से नीचे गिर गए। यात्रियों ने घटना देख तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब तीन किलोमीटर तक रेल पटरियों पर पैदल खोजबीन कर घायल पिता-पुत्र को तलाश लिया। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि छह वर्षीय अमन की हालत गंभीर है, इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल विजय ने बताया कि उनका छोटा पुत्र नवल ट्रेन की जनरल बोगी में ही रह गया था। इसके बाद सूचना सागर आरपीएफ को दी गई। ट्रेन के सागर पहुंचने पर जीआरपी ने चार वर्षीय नवल को सकुशल बरामद कर लिया। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में धोखाधड़ी के दो आरोपियों पर कार्रवाई:पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा करवाई, सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा
    Next Article
    पिस्टल लगाकर सांसद चंद्रशेखर के करीब पहुंचा युवक:बाराबंकी में सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा; करणी सेना ने दी थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment