Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभी निवेदन कर रहे, 27 के बाद तांडव करेंगे:कन्नौज कलक्ट्रेट में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर सफाई सोमवार को सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि 26 फरवरी तक मांगे न मांगी तो 27 को तांडव करेंगे। कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजा बाल्मीकि और भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार की अगुवाई में सोमवार दोपहर सफाई कर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त एसडीएम नवनीता राय वहां पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की। इस दौरान सफाई कर्मियों ने डीएम को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा। यहां उन्होंने कहाकि हमारी मांगों को यदि 27 फरवरी तक न मांगा गया तो वह लोग आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष राजा बाल्मीकि ने कहाकि अभी तो वह लोग निवेदन करने आए हैं, लेकिन यदि मांगे न मानी गई तो 27 फरवरी को वह लोग तांडव करेंगे। सफाई कर्मियों की ये हैं प्रमुख मांगे- सफाई कर्मियों ने बताया कि शासन से आदेश है कि बिना वेतन कटौती के सप्ताह में कर्मियों को एक दिन की छुट्टी दी जाए, लेकिन कन्नौज जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता। नगर पालिका गुरसहायगंज में 97 आउटसोर्सिंग कर्मियों का 25 महीने का ईपीएफ का पैसा नहीं दिया गया। इस पैसे को संस्था और पालिका के अधिकारी हड़पना चाहते हैं। सभी सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, वर्दी और एसआईकार्ड दिए जाएं। तिर्वा नगर पंचायत का 8 साल का महंगाई भत्ता दिलाया जाए और सभी कर्मियों का ईपीएफ काटा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बुजुर्ग ने किया सुसाइड:पत्नी बहन के घर, बेटा दवा लेने गया था, कुछ समय से मानसिक तनाव में थे
    Next Article
    मैनपुरी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी:बाजार जाने की जिद कर रही थी, पिता के डांटने पर नाराज हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment