Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बुजुर्ग ने किया सुसाइड:पत्नी बहन के घर, बेटा दवा लेने गया था, कुछ समय से मानसिक तनाव में थे

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के कंचन नगर बी क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान लवकुश (55) पुत्र छोटेलाल, निवासी कंचन नगर बी, उन्नाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लवकुश निजी नौकरी करते थे। उनका बड़ा बेटा सुशील हैदराबाद में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा सुनील उनके साथ रहता है और बढ़ई का काम करता है। सोमवार दोपहर जब सुनील अपनी पत्नी के साथ दवा लेने बाहर गए थे, तब लवकुश घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने आंगन में लगे लोहे के जाल में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुनील के लौटने पर उन्होंने अपने पिता को फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय मृतक की पत्नी कमलेश घर पर नहीं थीं। वह कानपुर में अपनी बहन मिथिलेश से मिलने गई थीं, जिनकी तबीयत खराब थी। परिजनों ने बताया कि लवकुश पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उनके खिलाफ मारपीट से जुड़ा एक मुकदमा चल रहा था, जिसके कारण वे परेशान थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि इसी तनाव के चलते लवकुश ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संग्रह अमीन से मारपीट में शस्त्र लाइसेंस रद्द होगा:सिद्धार्थनगर में एक महीने में गिरफ्तारी के आश्वासन पर राजस्व कर्मियों का धरना समाप्त
    Next Article
    अभी निवेदन कर रहे, 27 के बाद तांडव करेंगे:कन्नौज कलक्ट्रेट में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment