Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिजीत बोले- मेरे भारत लौटने पर मां रो रही थी:उन्हें डर था अरेस्ट हो जाऊंगा; कॉकरोच पार्टी 13 जून को दिल्ली में फिर प्रदर्शन करेगी

    19 hours ago

    2

    0

    NEET पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहां मौजूद फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि मेरी मां जब मैं अमेरिका गया तब उतना नहीं रोई, जितना मेरे भारत लौटने पर रोईं। उन्हें डर था कि मुझे अरेस्ट कर लिया जाएगा। ये डर देश में हर उस मां को होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। 10-12 साल से इन लोगों (सरकार) ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा है। क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरी मिली? अभिजीत के साथ हजारों प्रदर्शनकारी विरोध में शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग और माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, 4 तस्वीरें… सुबह 7.45 बजे: अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे सुबह 10.30 बजे: अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंचे दोपहर 12 बजे: अभिजीत मंच पर पहुंचे, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी दोपहर 12.30 बजे: CJP का दावा- हजारों प्रदर्शनकारी शामिल कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या, सूटकेस में छिपाई 16 साल की लड़की की लाश, जंगल ले जाकर जलाया
    Next Article
    कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 13 PHOTOS:कॉकरोच वाला मास्क पहनकर पहुंचे आंदोलनकारी, हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment