Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 13 PHOTOS:कॉकरोच वाला मास्क पहनकर पहुंचे आंदोलनकारी, हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर

    12 hours ago

    2

    0

    NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ लोग फूल लेकर, तो कुछ कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने पहुंचे हैं। कुछ अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर लेकर पहुंचे। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। CJP के प्रदर्शन की 13 तस्वीरें... --------------------------- कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे; युवक हिट लेकर पहुंचा, आंदोलनकारियों ने हटाया NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या है। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिजीत बोले- मेरे भारत लौटने पर मां रो रही थी:उन्हें डर था अरेस्ट हो जाऊंगा; कॉकरोच पार्टी 13 जून को दिल्ली में फिर प्रदर्शन करेगी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:NEET पेपर लीक मामले के आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment