Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता अमित सियाल ने खाई हींग कचौड़ी:विधायक नीलकंठ तिवारी के साथ काशी की गलियों में घूमे, बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए

    14 hours ago

    1

    0

    हिंदी फिल्मों और ओटीटी के चर्चित अभिनेता अमित सियाल बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और बाबा कालभैरव का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान वाराणसी दक्षिण के विधायक नीलकंठ तिवारी उनके साथ मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद विधायक नीलकंठ तिवारी ने अभिनेता को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। अमित सियाल ने काशी की प्रसिद्ध गलियों का भ्रमण किया और यहां के मशहूर व्यंजनों का स्वाद भी लिया। उन्होंने दीना गुरु की प्रसिद्ध हींग कचौड़ी का आनंद लिया। देखें तस्वीर…. दक्षिणी विधायक के साथ काशी की गलियों को घूमा अमित सियाल विधायक नीलकंठ तिवारी के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर के आंगन में कुछ देर बैठकर उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी किया। इसके बाद वह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार पहुंचे और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। काशी आकर मन को मिली शांति अभिनेता अमित ने कहा - काशी बहुत बार आना हुआ है, जब भी काशी आता हूं, बाबा का दर्शन जरूर करता हूं। इस बार यहां के व्यंजनों का भी स्वाद मिला काफी अद्भुत रहा पहले सुना था, लेकिन इस बार खाकर भी देखा। उन्होंने कहा कि काशी आने पर मन को बहुत शांति मिलती है। सावन का पवित्र मन था, इसलिए बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए आ गया। 20-21 साल की उम्र में चले गए थे ऑस्ट्रेलिया अमित सियाल का फिल्मी सफर संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने बताया था कि करीब 20-21 साल की उम्र में वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वहां उन्होंने पढ़ाई के साथ छोटी-मोटी नौकरियां भी कीं। उन्होंने बताया था कि थिएटर से जुड़ने के बाद उनका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। परिवार की ओर से पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही जाती थी, लेकिन उनका पूरा ध्यान एक्टिंग पर था। इसी दौरान उनके एक दोस्त की स्थिति भी ऐसी ही थी। दोनों ने तय किया कि ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई के साथ नौकरी करेंगे, ताकि परिवार को भरोसा हो कि वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। परिवार को मनाने के बाद अमित ऑस्ट्रेलिया चले गए। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल में भी कोर्स किया था। थिएटर से जुड़ने के बाद अभिनय के प्रति उनका लगाव लगातार बढ़ता गया। पहली फिल्म की रिलीज में देरी ने तोड़ दिया था अमित सियाल ने बताया था कि पहली फिल्म लंबे समय तक रिलीज नहीं होने से वह काफी निराश हो गए थे। उस दौर में उन्हें भविष्य को लेकर चिंता होने लगी थी। उन्होंने फिर खुद को संभाला और थिएटर से दोबारा शुरुआत की। फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार और सीन भी करते रहे। इसी दौरान उन्हें लगातार काम का अनुभव मिलता गया। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. लखनऊ में टूटा झूला, 3 भाई-बहन समेत 5 घायल:इंदिरानगर सावन महोत्सव की घटना, कहने के बावजूद ऑपरेटर ने नहीं रोका लखनऊ के स्माइलगंज में मंगलवार रात करीब 8 बजे इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटकर गिर गया। झूले का बकेट टूटकर नीचे आया और झूला झूल रहे कई लोगों से टकरा गया। हादसे में तीन भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के पूरी खबर पढ़ें ...
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 5 फीट तक भरा पानी, जानिए वजह:72 घंटों में 205 मिमी बारिश, ड्रेनेज सिस्टम फेल; बड़े नालों पर अवैध निर्माण से बिगड़े हालात
    Next Article
    जेन-अल्फा प्रदर्शनों से निपटने के लिए लाठीचार्ज नहीं, बातचीत होगी:सिर्फ युवा अफसर मौके पर भेजे जाएंगे; यूपी सरकार SOP बना रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment