Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक बनर्जी का आरोप-भाजपा समर्थकों ने घर पर हमला किया:लोग हथियार लेकर घुसे, पत्थर फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही; 5 महीने में तीसरी घटना

    14 hours ago

    1

    0

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने X पर वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके जन्मदिन पर कुछ लोग हथियार लेकर घर में घुसे और पत्थर फेंके। अभिषेक ने इसे जान से मारने की साजिश बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद अभिषेक समर्थकों के साथ कोलकाता के अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान BJP और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग की और अतिरिक्त बल तैनात किया। अभिषेक पर बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से पिछले पांच महीने में हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले 30 मई को सोनारपुर में अभिषेक पर अंडे-पत्थर फेंके गए। वहीं, 30 जून/1 जुलाई को उन्होंने कोलकाता में घर के गेट पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया था। हालांकि, बनर्जी ने दावा किया कि पिछले 6 महीनों में उनकी जान लेने की यह सातवीं कोशिश है। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… ममता बोलीं- हम पर बुलडोजर चला दो ममता बनर्जी ने हमले को लेकर कहा कि BJP को हमला करने का अधिकार किसने दिया? क्या देश में लोकतंत्र और संविधान नहीं है? उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो हमारे शरीर और किताबों पर बुलडोजर चलाकर दिखाओ। ममता ने अपने ऊपर कथित हमलों की वजह INDIA गठबंधन के साथ होने को बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के साथ खड़े होने के कारण ही उनके खिलाफ गुस्सा दिखाया जा रहा है। जन्मदिन के पोस्टर लगाने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर समर्थक जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी हो गई। TMC समर्थकों ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने पत्थर और लोहे की छड़ों से हमला किया। BJP ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उसके कार्यकर्ता कुम्हारटोली से काली की मूर्तियां खरीदकर लौट रहे थे, तभी TMC समर्थकों ने उन पर हमला किया। कोलकाता पुलिस पर उठाए सवाल अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमला कोलकाता पुलिस की निगरानी में हुआ। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए। बनर्जी ने घटना से जुड़े वीडियो सार्वजनिक करने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 2 दिन से घर और दफ्तर की रेकी का आरोप भी लगाया इस घटना से पहले अभिषेक बनर्जी ने X पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से उनके घर और कार्यालय की रेकी कर रहे हैं। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। बनर्जी ने मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी साझा किया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि एक सांसद के घर और कार्यालय की निगरानी किसके आदेश पर हो रही है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कोलकाता पुलिस, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की थी। अक्टूबर में हाईकोर्ट में सुरक्षा कम करने की शिकायत अक्टूबर 2026 में कलकत्ता हाईकोर्ट में अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा घटाए जाने का मामला भी उठा था। उनके वकील ने अदालत में दावा किया था कि सुरक्षा घटने के बाद उनके साथ चार घटनाएं हुईं। कोर्ट ने राज्य सरकार से सुरक्षा घटाने के फैसले पर जवाब मांगा था। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… TMC दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप, 6 गिरफ्तार, ममता बोलीं- हमले जारी रहे, तो दिल्ली में BJP नेताओं के घरों के बाहर धरना देंगे बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को फेसबुक लाइव सेशन में पार्टी ऑफिस पर हमले की निंदा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे, तो उनकी पार्टी नई दिल्ली में BJP नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करेगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में AQI 380, 5वीं तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई:MP में ठंड बढ़ी, तापमान 12°C; राजस्थान के अलवर में कोहरा, अजमेर में बादल छाए
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, घर पर जारी रहेगा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment