Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Abhijit Dipke हिंगोली से शुरू करेंगे 'स्कूल ठीक करो' अभियान, सरकारी स्कूलों की उपेक्षा का आरोप

    2 hours from now

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत में सरकारी स्कूल सत्ता में किसी भी दल की सरकार रहने के बावजूद उपेक्षित बने हुए हैं। दीपके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करने की तैयारी के दौरान यह बात कही। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी रवाना होने से पहले दीपके ने राजनीतिक दलों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया।उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘लोग अब समझ गए हैं कि शिक्षा की बात करनी चाहिए, क्योंकि यही समय की सबसे बड़ी जरूरत है। चाहे किसी भी राजनीतिक दल की सरकार रही हो, राज्यों में सरकारी स्कूलों के लिए किसी ने गंभीरता से काम नहीं किया। अब जरूरत है कि हम सवाल पूछकर उन्हें काम करने के लिए मजबूर कर सकते हैं।’’ दीपके ने शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आयोजित तिरंगा रैली के दौरान शहरभर में लगाए गए बड़े-बड़े बैनरों के खर्च पर भी सवाल उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress HQ में गूंजा पूरा Vande Mataram, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi की मौजूदगी में नया सियासी संदेश
    Next Article
    Arvind Kejriwal ने कहा, बेहतर स्कूलों के लिए Gen-Alpha बच्चे कर रहे संघर्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment