Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Abhijit Dipke ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर उठाया सवाल, छत्रपति संभाजीनगर का मामला

    14 hours ago

    1

    0

    छत्रपति संभाजीनगर, तीन अगस्त कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी डिग्री सार्वजनिक करते हैं तो वह भी अमेरिका में अपनी पढ़ाई से जुड़े छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण के दस्तावेज सार्वजनिक करने को तैयार हैं। दीपके की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने उनके पिता, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, द्वारा बेटे को अमेरिका पढ़ने भेजने के लिए धन की व्यवस्था की जांच की मांग की है। दीपके ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपनी छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से जुड़े दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हूं।क्या प्रधानमंत्री मोदी अपनी डिग्री दिखाएंगे?’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने बोस्टन विश्वविद्यालय से मिली छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण की मदद से अमेरिका में पढ़ाई की। वह बोस्टन विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन से जनसंपर्क (पब्लिक रिलेशंस) में स्नातकोत्तर हैं और जून में भारत लौटे हैं। दीपके ने कहा, मुझे अपनी पढ़ाई के लिए बोस्टन विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति मिली है।मैंने वहां अपनी पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण भी लिया था। इसे चुकाना है। कोई भी इसकी जांच कर सकता है।दीपके ने कहा, ‘‘मैं अपनी छात्रवृत्ति, शिक्षा ऋण के दस्तावेज और डिग्री दिखाने को तैयार हूं। प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी डिग्री सार्वजनिक करें। यदि वह ऐसा करते हैं तो मैं भी अपने सभी दस्तावेज सार्वजनिक कर दूंगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कोई इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके पीछे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को लगा दिया जाता है।दीपके ने कहा, ‘‘वे मेरे घर जांच के लिए आएं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं अपने दस्तावेज दिखाने को तैयार हूं, लेकिन यदि प्रधानमंत्री ईडी भेज रहे हैं तो उन्हें अपनी डिग्री भी सार्वजनिक करनी चाहिए। मेरी डिग्री असली है और मुझे उम्मीद है कि उनकी डिग्री भी असली होगी।’’ इस सवाल पर कि क्या कॉजपा एक राजनीतिक पार्टी बनेगी, दीपके ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया मौजूदा राजनीतिक पार्टियों से निराश है।अभी हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है (राजनीतिक पार्टी बनाने का) और हम इसे अभी एक जन-आंदोलन के तौर पर ही बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, जब वोट ही चोरी हो जाते हैं, तो राजनीतिक पार्टी बनकर हम क्या करेंगे? लोगों का राजनीति से भरोसा उठ रहा है क्योंकि वे सुबह किसी और को वोट देते हैं और शाम तक किसी और की सरकार बन जाती है।दीपके ने कहा, सांसद और विधायक एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चले जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Droupadi Murmu: भारत और उज्बेकिस्तान के बीच खनन और फार्मास्यूटिकल्स में सहयोग की अपार संभावनाएं
    Next Article
    IRDAI data: जीवन बीमा लाभ में सरेंडर और निकासी की हिस्सेदारी बढ़कर 39 प्रतिशत हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment