Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IRDAI data: जीवन बीमा लाभ में सरेंडर और निकासी की हिस्सेदारी बढ़कर 39 प्रतिशत हुई

    16 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, तीन अगस्त सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि जीवन बीमा कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले कुल लाभ में सरेंडर (पॉलिसी समय से पहले बंद करना) और निकासी (पैसे निकालना) की हिस्सेदारी 2021-22 के 32 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 में 39 प्रतिशत हो गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि यह पिछले पांच साल में ‘सरेंडर’ और निकासी के रुख में बढ़ोतरी दिखाता है। उन्होंने कहा कि कुल लाभ के हिस्से के तौर पर सरेंडर और निकासी (विड्रॉल) ने जीवन बीमा क्षेत्र द्वारा दिए जाने वाले ‘मैच्योरिटी’ (परिपक्वता) लाभ को पीछे छोड़ दिया है।उन्होंने कहा कि जीवन बीमा कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले कुल लाभ में मैच्योरिटी लाभ का हिस्सा 2021-22 में 48 प्रतिशत से घटकर 2025-26 में 37 प्रतिशत हो गया है। बीमा नियामक इरडाई ने बताया है कि पॉलिसी सरेंडर और जल्दी पॉलिसी को छोड़ने की कई वजहें होती हैं, जैसे खरीदे गए उत्पाद का सही न होना, प्रीमियम का खर्च न उठा पाना, पॉलिसी धारक की उम्मीदों का पूरा न होना, गलत तरीके से बेचना, बीमा उत्पाद के बारे में पॉलिसी धारक की जानकारी और समझ की कमी, तथा पॉलिसी धारकों की वित्तीय हालात में बदलाव। उन्होंने कहा कि पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा करने और सही सरेंडर लाभ सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने ‘इरडाई (बीमा उत्पाद) विनियमन, 2024 और जीवन बीमा उत्पादों पर ‘मास्टर सर्कुलर 2024’ के जरिए सरेंडर से जुड़े मामलों को विनियमित करने वाली बड़ी विनियामक रूपरेखा बनाई है, जो सरेंडर के मूल्य से जुड़े नियमों के साथ विस्तृत दिशानिर्देश देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Abhijit Dipke ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर उठाया सवाल, छत्रपति संभाजीनगर का मामला
    Next Article
    Assam Flood: सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को 160 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment