Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ABVP ने किया Reservation का समर्थन, कहा देश के लिए व्यवस्था जरूरी

    1 hour from now

    1

    0

    (कोमल शर्मा) नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कहा कि वह आरक्षण का समर्थन करता है और यह व्यवस्था देश के लिए जरूरी है। संगठन ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की मांग करने वालों को इस मुद्दे को विस्तार से समझने की जरूरत है। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि संगठन का मानना है कि सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए और इसी वजह से आरक्षण जरूरी है।एमबीबीएस स्नातक सोलंकी ने कहा, ‘‘संविधान में आरक्षण का प्रावधान है और आरक्षण जारी रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभाविप हमेशा आरक्षण के साथ खड़ी रही है। हमने लगातार कहा है कि देश में आरक्षण जरूरी है।’’ मौजूदा आरक्षण नीति में सुधार या इसे समाप्त करने की कुछ समूहों की मांग के बारे में पूछे जाने पर सोलंकी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ऐसी मांग करने वालों को इस मुद्दे की विस्तृत समझ होने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह समझने की जरूरत है कि देश की जरूरत क्या है।’’ अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि छात्र संगठन की विचारधारा सामाजिक समरसता पर आधारित है और उसका मानना है कि सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आरक्षण जरूरी है।’’ आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ नामक इंस्टाग्राम पेज की अपील के बाद 21 अगस्त को दिल्ली में कई लोग एकत्र हुए थे।प्रदर्शनकारियों ने मांग की थी कि सरकारी सहायता और आरक्षण के लिए पात्रता तय करने में जाति के बजाय आर्थिक मानदंड को प्राथमिकता दी जाए। सरकार ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले समूह के प्रतिनिधियों से संपर्क किया था। केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने एक बैठक में उनके साथ ‘‘सौहार्दपूर्ण चर्चा’’ की थी।यह पूछा गया कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में होने के कारण अभाविप छात्रों के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने में खुद को सीमित महसूस करती है? इस पर सोलंकी ने कहा, ‘‘अभाविप का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। सरकार भाजपा की हो या गैर-भाजपा की... हम छात्रों के मुद्दों पर मजबूती से और आक्रामक तरीके से काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रों के हर मुद्दे को हमेशा टकराव के जरिए हल करने की कोशिश नहीं करती है और अक्सर बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशती है।सोलंकी ने कहा, ‘‘कभी-कभी बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो अभाविप संघर्ष करने के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों के मुद्दों पर हम बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के समाधान की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Chintan Shivir में अपने मंत्रियों के साथ PM Modi कर रहे 'महामंथन', कई बड़े फैसले होने वाले हैं!
    Next Article
    बिहार में जमुई जैसी एक और शर्मनाक वारदात! समस्तीपुर में सड़क किनारे नाबालिग लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment