Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ADG मेरठजोन ने शामली में किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावण कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन ने शामली पहुंचकर कांवड़ मार्गों और शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने कांवड़ मार्गों पर पुलिस की सक्रियता और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। एडीजी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और लगातार प्रभावी गश्त एवं निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कांवड़ शिविर संचालकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और कांवड़ियों के आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं आने देने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद एडीजी ने कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था और यातायात पर नजर रखने को कहा गया। गुलजारी धाम में की पूजा-अर्चना निरीक्षण के बाद एडीजी प्राचीन सिद्धपीठ श्री शिव मंदिर गुलजारी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रावण कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने की कामना की। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी एनपी सिंह ने एडीजी को बताया कि जनपद के कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिवालयों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार पैदल गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा और सहयोग में पूरी तत्परता से जुटे रहने का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद मकान में 21 मिनट में 80 लाख की चोरी:जानकीपुरम में रिटायर्ड शिक्षक के घर घुसे चोर, ढाई लाख कैश भी ले गए
    Next Article
    सावन का दूसरा सोमवार:कानपुर के शिवालयों में भक्त उमड़े, आनंदेश्वर में 4 घंटे में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment