Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए

    8 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इब्राहिम जादरान ने 96 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने कप्तान रहमत शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 35वें ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। राशिद ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए राशिद खान ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 पारियों में कम से कम 3 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और बिलाल समी ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को 1 विकेट मिला। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती 6 विकेट निकालकर जिम्बाब्वे को दबाव में ला दिया था। सिकंदर रजा की फिफ्टी, 40 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। रजा वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में 40 साल या उससे अधिक उम्र में फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रजा जब क्रीज पर उतरे, तब जिम्बाब्वे ने शुरुआती 3 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। तादिवनाशे मारुमानी को फारूकी ने बोल्ड किया। इसके बाद उमरजई ने अपनी ही गेंद पर ब्रायन बेनेट का कैच पकड़ा। अगले ओवर में एएम गजनफर ने तफदजवा त्सिगा का शॉर्ट स्क्वायर लेग पर एक हाथ से शानदार कैच लपका। 13वें ओवर में ब्रेंडन टेलर के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट पर 55 रन हो गया। टेलर को समी ने विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। रजा और बर्ल ने पारी संभाली, लेकिन राशिद ने पलट दिया मैच शुरुआती झटकों के बाद रजा और रयान बर्ल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने सिंगल-डबल लेकर स्कोर आगे बढ़ाया। बर्ल ने 30 रन बनाए, लेकिन नबी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। डीप स्क्वायर लेग पर समी ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद नबी ने वेस्ले मधेवेरे को स्टंप आउट कराया। इस विकेट के साथ नबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। राशिद ने वापसी करते हुए ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहुरी को आउट किया। इसके बाद उन्होंने रजा को भी पवेलियन भेज दिया। रजा ने इसी ओवर में राशिद की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से 98 मीटर लंबा छक्का लगाया था, लेकिन अगली बार बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग-ऑफ पर कैच दे बैठे। राशिद चौथा विकेट लेने के करीब थे, लेकिन वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़कर जिम्बाब्वे को 169 रन तक पहुंचाया। यह टीम की पारी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। समी ने मसाकाद्जा को LBW आउट कर पारी समाप्त की। गुरबाज ने 31 गेंदों पर 36 रन बनाए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की। जादरान ने ब्रैड इवांस के ओवर में कई चौके लगाए। इसके बाद गुरबाज ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने न्यामहुरी के ओवर में लगातार 2 चौके लगाए और मुजारबानी व इवांस की गेंदों पर छक्के जड़े। हालांकि, न्यामहुरी ने गुरबाज को 36 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। गुरबाज ने 31 गेंदों की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके तुरंत बाद सिदीकुल्लाह अटल भी 6 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन था। रहमत और जादरान ने दिलाई जीत इसके बाद रहमत शाह और जादरान ने पारी को संभाला। दोनों ने जोखिम लेने के बजाय सिंगल-डबल से रन जुटाए। दोनों के बीच लगातार 77 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा, लेकिन साझेदारी मजबूत बनी रही। 27वें ओवर में रहमत ने कवर ड्राइव पर चौका लगाया। इसके बाद जादरान ने भी रजा की गेंद पर बाउंड्री जड़ी। रहमत ने 63 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। जीत से 8 रन पहले रयान बर्ल ने शॉर्ट मिडविकेट पर उनका शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद जादरान और शाहिदी ने बाकी रन बनाकर अफगानिस्तान को 7 विकेट से जीत दिला दी। जादरान 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. न्यूजीलैंड A के खिलाफ भारत A की खराब शुरुआत:राहुल-साई सुदर्शन शून्य पर आउट, लंच तक स्कोर 55/4 न्यूजीलैंड A के खिलाफ लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन भारत A की शुरुआत खराब रही। शनिवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच तक 28 ओवर में 4 विकेट पर 55 रन बनाए। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान केएल राहुल और साई सुदर्शन खाता नहीं खोल सके। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी आज खेलेंगे, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में मौका:टीम इंडिया टॉस जीती, गेंदबाजी चुनी; पिछले मैच में सबसे बड़ा रन चेज किया
    Next Article
    इंडिया-ए की पहली पारी 113 रन पर सिमटी:राहुल-सुदर्शन खाता नहीं खोल सके; न्यूजीलैंड-ए के साइमन कीन ने 5 विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment