Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिया-ए की पहली पारी 113 रन पर सिमटी:राहुल-सुदर्शन खाता नहीं खोल सके; न्यूजीलैंड-ए के साइमन कीन ने 5 विकेट लिए

    7 hours ago

    1

    0

    इंडिया ए की टीम लिंकन में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई। शनिवार को कीवियों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी के नाम शामिल हैं। इंडिया ए की खराब शुरुआत इंडिया-A की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल 8 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन भी खाता नहीं खोल सके। साइमन कीन ने उन्हें बोल्ड किया। कप्तान ध्रुव जुरेल भी 1 रन बनाकर कीन का शिकार बने। यश राठौड़ ने पारी संभाली, 44 रन बनाए लगातार विकेट गिरने के बीच यश राठौड़ ने 44 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। न्यूजीलैंड-A की ओर से साइमन कीन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इंडिया-A की पहली पारी में 5 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग-11 में सीनियर टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में भारत A की प्लेइंग-11 में सीनियर टेस्ट टीम के वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और आकाश दीप भी शामिल हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं। ------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए
    Next Article
    वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे:सुजीत कलकल करेंगे भारतीय दल की अगुवाई; आज से मुकाबले

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment