Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान:वनडे टीम में रोहित-कोहली शामिल, ईशान की 3 साल बाद वापसी; बुमराह-जडेजा को आराम

    23 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने पिछला वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान की टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 14, 17 और 20 जून को होंगे। पंत से उपकप्तानी छिनी, केएल राहुल को जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर टेस्ट टीम में चुने गए हैं। केएल राहुल को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले आखिरी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने कप्तानी की थी। वे इस सीरीज में उपकप्तान थे। देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। साई सुदर्शन भी टीम में हैं। पडिक्कल दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। ईशान की 3 साल बाद वनडे टीम में वापसी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 3 साल बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। ईशान ने भारत के लिए 27 वनडे में 42.40 की औसत और 102.19 के स्ट्राइक रेट से 933 रन बनाए हैं। उनके नाम एक दोहरा शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं। ईशान ने टी-20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 317 रन बनाए थे। वे इस टूर्नामेंट में भारत के दूसरे टॉप स्कोरर थे। गुरनूर, सुथार और हर्ष को पहली बार टेस्ट टीम में मौका अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तीनों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई। बरार ने अब तक अपने डॉमेस्टिक करियर में 18 फर्स्ट क्लास मुकाबले, 9 लिस्ट-ए तो 9 ही टी-20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52, लिस्ट-ए में 12 तो टी-20 में 10 विकेट हैं। गुरनूर IPL में 1 मैच पंजाब किंग्स के लिए 2023 में भी खेल चुके हैं। राजस्थान के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली रहे हैं। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 39 विकेट लेकर राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया था। वह इंडिया-ए टीम का हिस्सा रह चुके हैं और IPL में गुजरात टाइटंस से जुड़े हैं। विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। वे IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। रोहित-हार्दिक फिट होने के बाद ही खेल सकेंगे IPL में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। हालांकि रोहित शर्मा ने वापसी कर ली है और वे मुंबई के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैच खेल रहे हैं। वहीं हार्दिक को अब भी वापसी करनी हैं। दोनों का वनडे टीम में नाम हैं, लेकिन BCCI की मेडिकल टीम से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही मैच खेल सकेंगे। भारतीय टेस्ट टीम शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल। भारतीय वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा डेथ केसः को-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद
    Next Article
    सिलहट टेस्ट-437 चेज कर रही पाकिस्तान के 5 बैटर्स आउट:कप्तान शान मसूद की फिफ्टी, बांग्लादेश के नाहिद-तैजुल को 2-2 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment