Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलहट टेस्ट-437 चेज कर रही पाकिस्तान के 5 बैटर्स आउट:कप्तान शान मसूद की फिफ्टी, बांग्लादेश के नाहिद-तैजुल को 2-2 विकेट

    1 day ago

    1

    0

    सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान मुश्किल में हैं। उसे जीत के लिए 232 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं। मंगलवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 205 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की साझेदारी की। सऊद शकील 6, अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए। नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले। कैसे गिरे पाकिस्तान के विकेट कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। ---------------------------------- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान:वनडे टीम में रोहित-कोहली शामिल, ईशान की 3 साल बाद वापसी; बुमराह-जडेजा को आराम
    Next Article
    IPL 2026; वैभव के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड:आज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका; लखनऊ से मुकाबला, प्लेऑफ के लिए राजस्थान की जीत जरूरी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment