Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है:नोबेल विजेता हिंटन की चेतावनी- हम उसे कंट्रोल नहीं कर पाएंगे, वह खुद फैसले लेने लगेगा

    20 hours ago

    1

    0

    AI के ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने AI को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगले 3 साल में AI इंसानों को खत्म कर सकता है और दुनिया पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा;- मैं पहले कहता था कि AI 10 साल में हमसे ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा, लेकिन अब यह 18 महीने में हो सकता है। यह डराने वाली बात है। AI इंसानों की जगह खुद फैसले लेने लगेगा AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो ने कहा कि अगले 6 से 12 महीने में ही AI से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिनमें इंसानों का उस पर कंट्रोल खत्म हो जाए। क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगले एक साल में AI पर से इंसानों का हमेशा के लिए कंट्रोल खत्म होने की आशंका 4% है। वहीं, अगले 3 साल में यह खतरा बढ़कर 15% हो सकता है। उनका कहना है कि AI का टेकओवर फिल्मों की तरह रोबोटों का हमला करना नहीं, बल्कि खुद फैसले लेकर इंसानों को अपने रास्ते की रुकावट समझना और सरकारों, कंपनियों व जरूरी सिस्टम पर कंट्रोल करना है। ऐसी स्थिति में इंसानों की आजादी और खुद फैसले लेने का अधिकार भी खत्म हो सकता है। AI खुद बना सकता है हथियार और ड्रोन विशेषज्ञों को डर है कि AI भविष्य में खुद नए हथियार बना सकता है। वह ड्रोन और रोबोट की मदद से जरूरी ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। AI का इस्तेमाल खतरनाक जैविक हथियार बनाने में भी हो सकता है। क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगर AI अपने फैसले खुद लेने लगा और इंसानों को अपने काम में रुकावट समझने लगा, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा। AI की दुनिया में क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा, 3 सवालों के जरिए समझिए … सवाल-1: AI की दुनिया में ऐसा क्या चल रहा, जिससे सभी डरे हुए हैं? जवाबः ऐसी आशंकाओं के पीछे दो बड़े आधार हैं… 1. AI अब सुपरइंटेलिजेंट बन रहा है 2. इंसानों को चकमा देने लगा है AI सवाल-2: तो क्या AI को कंट्रोल नहीं किया जा सकता? जवाब: कोशिशें हो रही हैं, लेकिन अभी इन्हें पूरी तरह भरोसेमंद नहीं माना जा सकता। सवाल-3: AI अगले कुछ सालों में हमारी जिंदगी कैसे बदल सकता है? जवाब: डारियो अमोदेई का दावा है कि अगले 1 से 5 साल में AI की वजह से एंट्री लेवल की आधी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। अगले 5 सालों में दुनिया में बेरोजगारी दर 20% तक पहुंच जाएगी। हालांकि, Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का कहना है कि AI से नए तरह के काम और नौकरियां भी पैदा होंगी। वहीं, भारत में हुए AI समिट के दौरान डारियो अमोदेई ने दावा किया था, ‘जिन बीमारियों का इलाज सालों से नहीं मिला, AI उसका इलाज ढूंढने में काबिल है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… एंथ्रोपिक CEO का दावा-कैंसर 10 साल में खत्म हो जाएगा:AI तेजी से दवाएं खोजेगा, फार्मा कंपनियों ने कहा- यह बकवास दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की जान लेने वाली कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारियां अगले 10 साल में खत्म हो जाएंगी। यह दावा AI चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने किया है। अमोदेई ने कहा, ‘अगर हमने AI का सही इस्तेमाल किया, तो इंसान ऐसी समस्याओं का हल निकाल सकेगा, जिनसे वह हजारों साल से जूझ रहा है।' हालांकि, फार्मा कंपनियों और वैज्ञानिकों ने इस दावे को बकवास बताया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान पर हमले के लिए ट्रम्प को मना रहे नेतन्याहू:मोसाद-चीफ को CIA प्रमुख से मिलने भेजा; पहले रोज कॉल पर हमले की बात करते थे
    Next Article
    अंतरिक्ष से लौटे स्टारशिप को कैच करने की तैयारी:21 घंटे पृथ्वी के चक्कर लगाकर लौटेगा स्पेसक्राफ्ट; सबसे ताकतवर रॉकेट का 15वां टेस्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment