Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान पर हमले के लिए ट्रम्प को मना रहे नेतन्याहू:मोसाद-चीफ को CIA प्रमुख से मिलने भेजा; पहले रोज कॉल पर हमले की बात करते थे

    23 hours ago

    1

    0

    इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर फिर से हमला करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक्सियोस और यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन को अमेरिका भेजा है। गोफमैन शुक्रवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के चीफ जॉन रैटक्लिफ से मिलेने वॉशिंगटन पहुंचे। इसके बाद वे मियामी जाकर ट्रम्प के खास दूत स्टीव विटकॉफ से भी मुलाकात करेंगे। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू पिछले कुछ दिनों से ट्रम्प को रोज फोन कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच 5 नवंबर को भी ईरान पर हमले को लेकर बात हुई थी। हालांकि, ट्रम्प फिलहाल नेतन्याहू की मांग मानने को तैयार नहीं हैं। अमेरिका हमले नहीं करेगा, बल्कि आर्थिक घेराबंदी जारी रखेगा अमेरिका फिलहाल ईरान पर बड़ा हमला करने के बजाय उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है। इसके लिए वह समुद्र में ईरान की नाकेबंदी जारी रखेगा, ताकि उसकी कमाई और कारोबार पर असर पड़े। इसमें सऊदी अरब, कतर, UAE, कुवैत और बहरीन जैसे खाड़ी देश भी अमेरिका का साथ दे रहे हैं। ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कार्रवाई रोक सकता है, लेकिन उसके सहयोगी देश अभी ऐसा नहीं चाहते। ट्रम्प के मुताबिक, सऊदी अरब ने उनसे कुछ समय तक यही स्थिति बनाए रखने को कहा है। सऊदी अरब का मानना है कि ईरान अब कमजोर पड़ रहा है। दूसरे खाड़ी देश भी चाहते हैं कि अमेरिका अभी कोई जल्दबाजी न करे। विपक्ष को डर- नेतन्याहू ईरान को जंग के लिए उकसा सकते हैं इजराइल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद नेतन्याहू संसद में अपना बहुमत गंवा चुके हैं। विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, वे सरकार बना पाएंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। इसी बीच इजराइली विपक्ष को आशंका है कि नेतन्याहू ईरान पर हमला कर सकते हैं या ईरान को इजराइल पर हमला करने के लिए उकसा सकते हैं। विपक्षी नेताओं को डर है कि ऐसा करके नेतन्याहू नई सरकार बनाने की कोशिशों को कमजोर करना चाहते हैं। अगर आइजनकोट सरकार बनाने में सफल रहे, तो नेतन्याहू की सत्ता खत्म हो जाएगी। गुरुवार को नेतन्याहू ने आइजनकोट के साथ करीब दो घंटे बैठक की थी। इस दौरान उन्हें ईरान के हालात की जानकारी दी गई। आइजनकोट का मानना है कि फिलहाल ईरान पर तुरंत सैन्य कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। क्या चुनाव हारने के बाद भी नेतन्याहू के पास जंग का अधिकार है? इजराइल के कानून के मुताबिक, कार्यवाहक सरकार के पास चुनी हुई सरकार जितनी ही ताकत होती है। हालांकि, इजराइल के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सत्ता छोड़ने वाली सरकार को ऐसे बड़े फैसले नहीं लेने चाहिए, जिन्हें बाद में बदला न जा सके। हालांकि, इजराइल में पहले भी कार्यवाहक सरकारें सैन्य कार्रवाई कर चुकी हैं। 2021 में नेतन्याहू ने गाजा पर हमला किया था: मई में नई सरकार बनाने को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान इजराइल ने उनके नेतृत्व में गाजा पर 11 दिन तक सैन्य अभियान चलाया। इसमें 260 फिलिस्तीनियों और 13 इजराइलियों समेत कुल 273 लोगों की मौत हुई थी। फिर नेतन्याहू की सत्ता नहीं बची: हमले के अगले महीने जून में नफ्ताली बेनेट और यायर लैपिड के नेतृत्व में नई सरकार बनी। इसके साथ ही नेतन्याहू के 12 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल का अंत हो गया। दूसरे प्रधानमंत्रियों ने भी की सैन्य कार्रवाई: नेतन्याहू से पहले एहुद ओलमर्ट और यायर लैपिड भी कार्यवाहक सरकार के दौरान गाजा में सैन्य अभियान चला चुके हैं। ओलमर्ट के कार्यकाल में 2008 में हुए हमले में करीब 1,400 फिलिस्तीनी मारे गए थे नेतन्याहू ने सेना को हमले की तैयारी बढ़ाने को कहा इजराइल के सरकारी चैनल कान के मुताबिक, 11 नवंबर को नेतन्याहू की अध्यक्षता में सुरक्षा कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें सेना को ईरान पर संभावित हमले की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए थे। कान ने एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि वॉशिंगटन ने इजराइल को संभावित टकराव के लिए तैयार रहने को कहा है। हालांकि, अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने अलजजीरा से कहा कि ये बातें सिर्फ अटकलें हैं। वहीं, इजराइली चैनल 13 के मुताबिक, सेना के अधिकारियों का मानना है कि ईरान पर तुरंत हमला करने की जरूरत नहीं है। 11 नवंबर की बैठक में नेतन्याहू और अगली सरकार बनाने की कोशिश कर रहे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को भी सेना की यह राय बताई गई थी। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- ट्रम्प और नेतन्याहू फोन कॉल पर एकदूसरे पर चिल्लाए: इजराइली पीएम ईरान पर दोबारा हमले करने के लिए कह रहे, ट्रम्प तैयार नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान जंग पर मतभेद बढ़ गए हैं। इजराइली मीडिया यनेट की रिपोर्ट के मुताबिक 8 नवंबर को दोनों नेताओं के बीच फोन पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका की मिसिसिपी नदी में क्रूज से टकराया टैंकर:129 यात्री सवार थे, डूबते क्रूज की रेलिंग पकड़े जान बचाने चिल्लाते दिखे लोग; रेस्क्यू जारी
    Next Article
    अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है:नोबेल विजेता हिंटन की चेतावनी- हम उसे कंट्रोल नहीं कर पाएंगे, वह खुद फैसले लेने लगेगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment