Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद:फिरोजाबाद में दामाद बोले- ट्रष्ट ने मालिकाना हक समझ लिया, हमने पैतृक घर, मंदिर-डाक बंगलिया दान नहीं की

    21 hours ago

    1

    0

    देश और दुनिया में चर्चित बाबा नीब करौरी की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद सामने आया है। बाबा की जन्मस्थली फिरोजाबाद के टूंडला स्थित अकबरपुर गांव में उनकी पैतृक संपत्ति और मंदिर के चंदे को बाबा की छह पोतियों ने डीएम संतोष कुमार शर्मा को शिकायती पत्र दिया। पत्र में श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट पर बाबा के पैतृक घर, मंदिर और डाक बंगलिया पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये संपत्तियां ट्रस्ट को दान नहीं की गई हैं। डीएम ने मंगलवार को एडीएम न्यायिक अरविंद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। अब समझिए पूरा मामला बाबा नीम करौरी उर्फ लक्ष्मी नारायण शर्मा का जन्म फिरोजाबाद के अकबरपुर गांव में एक संपन्न परिवार में हुआ था। बाबा के परिवार में दो बेटे और एक बेटी थी। बड़े बेटे अनेक शर्मा, छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा और बेटी गिरिजा देवी। परिवार के मुताबिक, बड़े बेटे अनेक शर्मा के एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियां हैं। इन्हीं छह पोतियों की ओर से अब पैतृक संपत्ति को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई है। मुंबई की रहने वाली बाबा की बड़ी पोती भावना रावत के पति मनोज रावत ने भास्कर रिपोर्टर का कॉल पर बताया- इन लोगों ने मंदिर की जगह पर अपना मालिकाना हक समझ लिया है। यहां से मालिकाना हटाना शब्द हटाना है। पदेन डीएम अध्यक्ष रहेंगे तो उन्हें पता है कि वह अधिक समय तक नहीं रहेंगे इसलिए गड़बड़ी नहीं होगी। जिसे पता हो कि उसे जीवन भर यहीं रहना है तो वह मालिकाना हक जमाएगा और गड़बड़ी करेगा। मनोज ने आगे कहा- इनकी मानसिकता ऐसा हो गई है कि वह मंदिर की भूमि पर अपना मालिकाना हक जमाना चाहते हैं। यह किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। इन लोगों ने चालाकी से घरौनी में भी पैत्रक जन्मस्थली दिखा दी। मंदिर की जगह को बाबा नीब करौली का दिखाया गया है। जिससे ट्रस्ट चलता रहे। महाराज जी के जाने के बाद उनकी अगली जनरेशन का नाम घरौनी में आना चाहिए। हकीकत ये है कि पैत्रक घर, डाक बंगलिया और मंदिर को हमने अभी तक ट्रस्ट को डोनेट नहीं किया है। ट्रस्ट के लोग जबरन कब्जा जमाकर बैठे हैं। घर में एंट्री पर दी जा रही धमकी मनोज रावत ने 17 अगस्त को डीएम को दी शिकायत में बताया कि अकबरपुर स्थित बाबा नीब करौरी के जन्मस्थल के पास पैतृक घर से परिवार का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। अलग-अलग शहरों में रहने वाले परिजन गांव आने पर इसी घर में रुकते थे। हालांकि, अब उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और धमकाया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से ट्रस्ट का संचालन अपने हाथ में लेने की मांग की है। मनोज रावत ने डीएम से मिलकर मांग की कि ट्रस्ट का प्रबंधन प्रशासन के अधीन किया जाए। ये सुझाव भी दिया कि डीएम को पदेन अध्यक्ष और एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को ट्रस्ट में शामिल किया जाए। ये भी आरोप लगाया कि मंदिर और उससे जुड़ी संपत्तियों का निजी उपयोग किया जा रहा है। सरकारी स्तर पर जन्मस्थली का विकास होने के बावजूद मंदिर के नाम पर चंदा एकत्र किया जा रहा है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बोले- घर, मंदिर, डाक बंगलिया हमें दी गईं वहीं, श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि घर, मंदिर और डाक बंगलिया ट्रस्ट को विधिवत दिए गए थे और ट्रस्ट वर्षों से इनकी देखरेख कर रहा है। ट्रस्ट का गठन वर्ष 1996 में बाबा की पत्नी रामबेटी ने किया था। वर्तमान में इसमें 18 सदस्य हैं और बाबा की बेटी गिरजा भटेले इसकी अध्यक्ष हैं। ट्रस्ट में सेवा भावना से जुड़े लोग काम कर रहे हैं और किसी भी संपत्ति का निजी उपयोग नहीं किया जा रहा है। जन्मस्थली को भी धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी फिरोजाबाद प्रशासन बाबा की जन्मस्थली अकबरपुर के विकास पर भी काम कर रहा है। यहां पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने की योजनाएं चल रही हैं। प्रशासन ने जन्मस्थली परिसर का निरीक्षण भी किया है। इसके अलावा अकबरपुर का नाम बदलकर बाबा नीम करौरी धाम करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। यही वजह है कि संपत्ति का विवाद और भी महत्वपूर्ण हो गया है। एक तरफ जन्मस्थली को बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है, दूसरी तरफ उसी परिसर से जुड़ी संपत्ति के अधिकार को लेकर परिवार और ट्रस्ट के बीच विवाद सामने आ गया है। कैंची धाम में चढ़ावे को लेकर भी इस साल उठे थे सवाल यह विवाद उत्तराखंड के लिए इसलिए अहम है क्योंकि बाबा नीम करौरी का सबसे प्रसिद्ध आश्रम नैनीताल जिले का कैंची धाम है। कैंची धाम आज देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में शामिल है। बाबा ने 15 जून 1964 को कैंची में आश्रम की स्थापना की थी। समय के साथ यह स्थान बाबा की वैश्विक पहचान का केंद्र बन गया। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों से श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचते हैं। बाबा के जन्मस्थान अकबरपुर और कर्मभूमि कैंची धाम के बीच इसी वजह से आध्यात्मिक और भावनात्मक संबंध माना जाता है। यानी बाबा की जन्मस्थली पर संपत्ति का विवाद यूपी में है, लेकिन इसका सीधा भावनात्मक कनेक्शन उत्तराखंड के कैंची धाम से है। बाबा नीम करौरी से जुड़े धार्मिक ट्रस्ट को लेकर उत्तराखंड में भी इसी साल सवाल उठे थे। नैनीताल स्थित कैंची धाम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और ट्रस्ट के खातों में पारदर्शिता को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में मामला पहुंचा था। कोर्ट ने सरकार से मंदिर में आने वाले दान और उसके प्रबंधन से जुड़ी जानकारी मांगी थी। इसलिए यूपी में पैतृक संपत्ति और ट्रस्ट के अधिकार को लेकर उठा विवाद बाबा से जुड़े संस्थानों की संपत्ति, प्रबंधन और पारदर्शिता के सवाल को एक बार फिर चर्चा में ले आया है। -------------- ये खबर भी पढ़ें स्कूल में हिजाब की परमिशन न मिलने पर ओवैसी भड़के:बोले- इस्लाम पर हमला; मायावती ने कहा- कोर्ट-कचहरी छोड़िए, बैठकर मामला सुलझाइए इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्कूल में हिजाब (हेडस्कार्फ) पहनने की इजाजत न देने वाले फैसले पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने इसे 'इस्लाम पर हमला' बताया। उन्होंने कहा कि जब सबरीमाला मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और संविधान के तहत 'धार्मिक अनिवार्यता' पर विचार किया जा रहा है, तब हाईकोर्ट को ऐसा आदेश नहीं देना चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अग्निवीर बनवा दूंगा, सेना के अफसरों से सेटिंग है':बरेली में दावा करने वाला फर्जी हवलदार गिरफ्तार, मेडिकल के नाम पर 17 को ठगा
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-हमारी प्लानिंग लीक हो रही; 1 करोड़ महिलाओं को फ्री बस सेवा; लाल मिर्च पाउडर से हवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment