Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्रसेन जयंती महोत्सव में सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन हुआ:निलोत्पल मृणाल, अनिल अग्रवंशी और भुवन मोहिनी ने काव्य पाठ से बांधा समां

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा में श्री अग्रवाल सभा रजि. मथुरा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के मेले का प्रथम दिन मंगलवार रात सम्मान समारोह और विराट कवि सम्मेलन के नाम रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों, प्रतिभाओं और मातृशक्ति का सम्मान किया गया। वहीं देश के विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं, गजलों और हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद कसेरे और रजनीकांत चौकसी ने महाराजा अग्रसेन एवं माता लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना और महाराजा अग्रसेन की भव्य महाआरती हुई। प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का और मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले ने बताया कि पहले दिन लाला भगवान दास रूपवती गर्ग चैरिटेबल की ओर से वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके प्रायोजक रविकांत गर्ग, अजयकांत गर्ग और अतुलकांत गर्ग रहे। जेएसआर और जेपी डायग्नोस्टिक की ओर से प्रतिभा सम्मान किया गया। श्रीनिवास विमला देवी अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने वरिष्ठ मातृ सम्मान प्रदान किया। वहीं रेनू और नरेंद्र कुमार गर्ग ने स्वर्गीय कैला देवी एवं स्वर्गीय रमेश चंद्र आढ़ती की स्मृति में 'एक सम्मान शक्ति के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद विराट कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि विनीत चौहान ने ओजपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं में जोश भरा। निलोत्पल मृणाल ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर काव्य पाठ किया। हास्य कवि अरुण जेमिनी, अनिल अग्रवंशी और गौरव शर्मा ने अपनी रचनाओं से खूब हंसाया। भुवन मोहिनी, गौरी मिश्रा और पद्मिनी शर्मा ने व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच संचालन हास्य-व्यंग्य कवि गोविंद राठी ने किया। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष नीरज अग्रवाल पानीगांव और स्वागत मंत्री कार्तिक गोयल रहे। अंत में अध्यक्ष अशोक बंसल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और महिला सभा की सदस्य मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में सुबह ठंडी हवाएं, दिन में बढ़ेगी गर्मी:शाम को फिर मिलेगी ठंडक, अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
    Next Article
    कन्नौज में ट्रक ने 2 को कुचला:खाना खाने बैठे रेलवे कर्मी की मौत; साथी गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment