Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में ट्रक ने 2 को कुचला:खाना खाने बैठे रेलवे कर्मी की मौत; साथी गंभीर रूप से घायल

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में रात करीब 12 बजे नेशनल हाइवे के अंडरपास पर एक अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें रेलवे के कर्मचारी (गैंगमैन) की मौत हो गई। ये घटना जलालाबाद कस्बे के नजदीक पाण्डेयपुरवा अंडरपास पर हुई। यहां ट्रक लेकर जा रहे ड्राइवर सुमित दुबे पुत्र बृजेश दुबे निवासी बझेरा थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद ने खाली सड़क पर स्पीड में ही ट्रक मोड़ दिया, जिस कारण उसके पहिए साइड के डिवाइडर पर चढ़ गए। यहां चटाई बिछाकर खाना खाने बैठे सियरमऊ गांव निवासी रेलवे के गैंगमैन आशीष (28) पुत्र राकेश कठेरिया और उसका साथी अनूप (28) पुत्र मदन चंद्र निवासी हरदेवपुरवा थाना गुरसहायगंज ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद आशीष ट्रक के पहियों के नीचे दबकर 4 मीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अनूप टक्कर लगने से बुरी तरह घायल हो गया। पास के ही एक ढावा संचालक ने घटना देखी तो वह दौड़ कर वहां पहुंच गया। घटना की जानकारी जसोदा चौकी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने आशीष का शव कब्जे में ले लिया और घायल अनूप को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हालत गम्भीर होने और परिजन उसे रात में ही कानपुर लेकर चले गए। मृतक आशीष रेलवे में परमानेंट कर्मचारी था, जबकि अनूप दिहाड़ी पर काम करता है। बताया गया कि रात में रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग करने के बाद वह दोनों करीब 12 बजे खाना खाने के लिए हाइवे के अंडरपास के नीचे साइड के डिवाइडर ओर बैठे थे। अक्सर ये दोनों ड्यूटी करने के बाद डिवाइडर पर ही सो जाते थे और सुबह उठकर गांव पहुंच जाते। बीती रात हादसा हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्रसेन जयंती महोत्सव में सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन हुआ:निलोत्पल मृणाल, अनिल अग्रवंशी और भुवन मोहिनी ने काव्य पाठ से बांधा समां
    Next Article
    नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप:सिद्धार्थनगर में तीन युवकों पर केस दर्ज, पिता ने सोने-चांदी और नकदी गायब होने की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment