Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अहमदाबाद में Cyber Crime Branch ने महिला उत्पीड़न मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाने, आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के आरोपों में नौ प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ‘मिशन साइबर रक्षिका’ के तहत की गई।इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, पहचान की चोरी और ब्लैकमेल जैसे साइबर अपराधों से बचाना है। इसके तहत इंटरनेट पर महिलाओं को निशाना बनाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंचों से जुटाई गई जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर अलग-अलग टीमों ने आरोपियों का पता लगाया।इसके बाद अहमदाबाद, गुजरात के अन्य इलाकों और महाराष्ट्र में कार्रवाई की गई। साइबर अपराध शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी अकाउंट के जरिए जिन महिलाओं को कथित तौर पर निशाना बनाया गया उनसे शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने बताया कि निजी विवाद, रिश्तों में दरार, मतभेदों के बाद पैदा हुई नाराजगी और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स व लाइक्स बढ़ाने की कोशिश जैसे कारणों की वजह से ऐसे कृत्यों को अंजाम दिया गया।पुलिस के अनुसार इसी तरह के एक मामले में, तीन नाबालिगों ने नवरात्रि के दौरान गरबा कर रही एक महिला के वीडियो कथित तौर पर एडिट किए और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। आरोप है कि उन्होंने अपने माता-पिता के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाए थे। इन वीडियो को प्रसारित कर वे अपने फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाना चाहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJI के पद पर आसीन व्यक्ति को हर मिनट ‘अग्निपरीक्षा’ से गुजरना पड़ता है: NHRC के 33वें स्थापना दिवस पर न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम का संबोधन
    Next Article
    पुंछ में LoC के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में चार आतंकी ढेर, सीमा पार से IED लगाने की थी साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment