Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hollywood Selma Blair Arrested | हॉलीवुड एक्ट्रेस की शर्मनाक करतूत! प्लेन में किया एयरहोस्टेस पर हमला, अस्पताल में पुलिस और नर्स को मारी लात

    4 hours from now

    1

    0

    हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सेल्मा ब्लेयर को लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क जाने वाली एक उड़ान के दौरान विमान परिचारिकाओं (एयर होस्टेस) पर हमला करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला केवल विमान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि अस्पताल ले जाते समय और अस्पताल के भीतर भी उन पर पुलिसकर्मी और नर्स के साथ मारपीट करने का आरोप है। ‘पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एंड न्यूजर्सी’ की ओर से जारी बयान के अनुसार, जॉन एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डेल्टा एयरलाइंस का विमान उतरने के बाद रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने ब्लेयर को हिरासत में ले लिया। बयान में बताया गया कि ब्लेयर और घायल विमान परिचारिकाओं में से एक को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच संबंधी दस्तावेजों के अनुसार, ब्लेयर को जमैका अस्पताल ले जा रही एक महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह अभिनेत्री को स्ट्रेचर पर सुरक्षित तरीके से बांध रही थीं, तब ब्लेयर ने उनके चेहरे, गर्दन तथा छाती पर कई बार लात मारी जिससे उन्हें काफी पीड़ा हुई। इसके बाद, ब्लेयर को दूसरी जगह ले जा रही एक नर्स ने भी आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने उनकी छाती पर लात मारी, जिससे उन्हें चोट आई। सोमवार देर शाम क्वींस की एक अदालत में ब्लेयर के खिलाफ हमले के दो आरोप तय किए गए। न्यायाधीश ने उन्हें 20,000 अमेरिकी डॉलर नकद या 60,000 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई जनवरी में निर्धारित की गई है। ब्लेयर के एक प्रतिनिधि ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कथित घटना से पहले अभिनेत्री को अचानक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या हुई थी। विमानन कंपनी, पुलिस और मामले की जांच कर रहे संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने विमान के भीतर हुई घटना का विवरण साझा नहीं किया है। यह पहली बार नहीं है, जब ब्लेयर के साथ विमान में असहज स्थिति पैदा हुई है। इससे पहले, 2016 में कानकुन से लॉस एंजिलिस जा रही उड़ान के दौरान दिए गए अपने बयानों के लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उस समय उन्होंने स्पष्ट किया था कि शराब के साथ दवा का सेवन करने के कारण वह अपना होश खो बैठी थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या और पुराना विवादप्रतिनिधि का पक्ष: ब्लेयर के एक प्रतिनिधि ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को जानकारी दी है कि इस कथित घटना से ठीक पहले अभिनेत्री को अचानक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या (मेडिकल इमरजेंसी) का सामना करना पड़ा था। हालांकि, विमानन कंपनी, पुलिस और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने विमान के भीतर हुई घटना का पूरा विवरण साझा करने से इनकार कर दिया है।2016 की घटना: यह पहली बार नहीं है जब ब्लेयर के साथ उड़ान के दौरान कोई असहज स्थिति पैदा हुई हो। इससे पहले 2016 में कानकुन से लॉस एंजिलिस जा रही उड़ान के दौरान अजीब बयान देने के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी। उस वक्त उन्होंने बताया था कि शराब के साथ दवा (मिश्रण) का सेवन करने के कारण वह अपना नियंत्रण खो बैठी थीं।फिल्मी सफरसेल्मा ब्लेयर ने अपने अभिनय करियर में कई लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैंक्रूएल इंटेंशंस (1999)लीगली ब्लॉन्ड (2001)हेलबॉय (2004)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुंछ में LoC के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में चार आतंकी ढेर, सीमा पार से IED लगाने की थी साजिश
    Next Article
    Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment