Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीओ के नाम पर 50 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार:बेटे को छुड़ाने के नाम पर महिला से ऐंठे थे रुपये, कासगंज से दबोचा गया

    14 minutes ago

    1

    0

    बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कासगंज निवासी कुंवरपाल को गिरफ्तार किया है। उस पर सीओ के नाम पर 50 हजार रुपये ठगने का आरोप है। गोमती देवी ने बेटे को डॉक्टर से मारपीट के मामले में छुड़ाने के लिए यह रकम दी थी। गोमती देवी ने बताया कि उनका बेटा शेखर राठौर डॉक्टर से मारपीट के मामले में नामजद था। कुंवरपाल ने बेटे का नाम हटवाने के लिए सीओ को रुपये देने की बात कहकर उनसे 50 हजार रुपये लिए थे। गोमती देवी का आरोप है कि कुंवरपाल ने रुपये पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा और बेटे को फंसाने की धमकी भी दी। शिकायत में 15 हजार रुपये फोनपे से दिए जाने का जिक्र है। पुलिस ने सोमवार रात कुंवरपाल को अलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। टीम में उपनिरीक्षक अंकुश कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सेवा संकल्प अभियान:जरूरतमंदों के इलाज के लिए सांसद ने समर्पित की मोबाइल मेडिकल वैन
    Next Article
    अभय सिंह 14 अक्टूबर को थामेंगे भाजपा का दामन:गौरीगंज में होगा शक्ति प्रदर्शन, स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment