Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    15 hours ago

    2

    0

    अहमदाबाद के आनंदनगर में एक पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप किया गया। घटना शनिवार रात की है, जब युवती रात 10 बजे छत पर टहल रही थी। तभी आरोपी गार्ड भी छत पर पहुंचा उसने युवती का पहले गला दबाया फिर रेप किया। पीड़ित इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है और एक साल से इसी सोसायटी के पीजी हॉस्टल में रह रही थी। वहीं, आरोपी को सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी शुरू किए सिर्फ चार दिन ही हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर आरोपी को रविवार सुबह अरेस्ट कर लिया। आरोपी के 2 सीसीटीवी फुटेज… 8 अगस्त- रात 7:22 बजे- आरोपी लिफ्ट के जरिए छत पर गया 8 अगस्त- रात 8:52 बजे- वारदात के बाद आरोपी बाहर जाता नजर आया युवती ने बचने की कोशिश की तो वायर से गला दबा दिया पुलिस के मुताबिक, वारदात शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। छात्रा सोसायटी की छत पर टहलने गई थी। तभी धर्मसिंह छत पर पहुंचा और सीढ़ियों का गेट बंद कर लिया। इसके बाद उसने स्टूडेंट के साथ जबरदस्ती की। जब छात्रा ने विरोध किया तो बिजली के वायर से उसका गला कस दिया फिर रेप किया और फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों की 10 टीमों ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तलाशी अभियान चलाया। उसे रविवार सुबह करीब 8 बजे हेबतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। अहमदाबाद की कई कंपनियों में कर चुका काम, वेरिफिकेशन नहीं पुलिस के मुताबिक, आरोपी इससे पहले अहमदाबाद की अलग-अलग कंपनियों में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर चुका था। इसके बाद उसने आनंदनगर इलाके की हाउसिंग सोसाइटी में जॉइन किया। पुलिस ने कहा कि सिंह को नौकरी पर रखने वाली सुरक्षा एजेंसी ने उसका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन नहीं किया। एजेंसी ने उसे जरूरी ट्रेनिंग भी नहीं दी और उसकी बुनियादी जानकारी भी जमा नहीं की। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यमुनानगर में 12वीं की छात्रा से रेप:स्कूल से बाइक पर ले गया आरोपी, रोकते रहे टीचर्स यमुनानगर के सढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी स्कूल के बाहर से छात्रा को अपने साथ ले गया और एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली- हेडमास्टर का महिला टीचर से हुआ था विवाद:परिजन बोले- तबादले के बाद रंजिश में कराई हत्या, गाड़ी से उतरते कुल्हाडी से काटा
    Next Article
    CJI को यूनिवर्सिटी इवेंट में चीफ गेस्ट बनाने का विरोध:हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र बेरोजगारों को कॉकरोच कहने से नाराज; बोले- फैसले पर विचार करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment