Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से 2027 में कोरोना से ज्यादा मौतों का खतरा:यह बेकाबू हो सकता है; अपराधियों के हाथ लग सकते हैं जानलेवा वायरस

    1 day ago

    1

    0

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके वैज्ञानिक निकोला युर्कोविच ने AI के बेकाबू होने की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि AI की मदद से अपराधियों के हाथ जैविक हथियार बनाने की तकनीक लग सकती है। इससे 2027 में लाखों मौतें हो सकती हैं। WHO के मुताबिक, कोरोना महामारी से दुनिया भर में 71 लाख से ज्यादा मौतें दर्ज हुई थीं। हालांकि, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि असल संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। निकोला ने ऑनलाइन बैंकिंग ठप होने की भी आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रखने को कहा है। निकोला के मुताबिक, AI पर इंसानों का कंट्रोल कमजोर पड़ रहा है। इस साल AI ने कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। 2030 के अंत तक इंसानियत खत्म होने का खतरा युर्कोविच के मुताबिक, AI के विकास की रफ्तार नहीं रुकी तो 2030 के अंत तक इंसानियत के खत्म होने या AI से कंट्रोल खोने का खतरा 50% है। अगर इससे बच भी गए तो अगले 10 साल में मौजूदा ज्यादातर नौकरियां खत्म हो सकती हैं। अन्य एक्सपर्ट भी बोले- AI की स्पीड कम करें योशुआ बेंजियो, एआई के जनक: हम तेजी से ऐसे AI बना रहे हैं, जिन पर कंट्रोल करना नहीं जानते। इससे इंसानियत को खतरा हो सकता है। जेफ्री हिंटन, नोबेल विजेता: अगले 3 साल में AI इंसानों को खत्म कर सकता है और दुनिया पर कब्जा कर सकता है। इसे काबू में रखने का तरीका खोजना जरूरी है। AI खुद बना सकता है हथियार और ड्रोन विशेषज्ञों को डर है कि AI भविष्य में खुद नए हथियार बना सकता है। वह ड्रोन और रोबोट की मदद से जरूरी ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। AI का इस्तेमाल खतरनाक जैविक हथियार बनाने में भी हो सकता है। AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगर AI अपने फैसले खुद लेने लगा और इंसानों को अपने काम में रुकावट समझने लगा, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 10 बच्चों की मौत:100 से ज्यादा घायल, गोदाम में डायनामाइट रखा था इसी से विस्फोट हुआ
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में BJP की 2 दिवसीय वर्कशॉप खत्म, मोदी बोले- संगठन को मजबूत बनाएं, कार्यक्षमता बढ़ाएं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment