Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में BJP की 2 दिवसीय वर्कशॉप खत्म, मोदी बोले- संगठन को मजबूत बनाएं, कार्यक्षमता बढ़ाएं

    1 day ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को नई दिल्ली के ICAR-पूसा परिसर में अपनी दो दिवसीय संगठनात्मक वर्कशॉप की। समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य प्रभारियों, सह-प्रभारियों को मार्गदर्शन दिया। यह कार्यशाला चार सेशन में आयोजित की गई। दो दिवसीय कार्यशाला का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने और इसकी कार्यक्षमता को और अधिक बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला में BJP के 100 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों ने हिस्सा लिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक सरकार आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 2,000 रुपए बढ़ाएगी, 1 जनवरी से लागू होगा फैसला कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 2,000 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके बाद, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी लगभग दो सप्ताह से चल रही हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। यह बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी, 2027 से लागू होगी। मुंबई एयरपोर्ट पर ₹39.8 करोड़ की ड्रग्स और 1.57 करोड़ का सोना पकड़ाया, 9 गिरफ्तार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई में करीब 39.8 करोड़ रुपए की ड्रग्स और सोना जब्त किया है। इन मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 27 नवंबर को एक यात्री के पास से 5 किलो केटामाइन मिला, जो बैंकॉक जा रहा था। पूछताछ के बाद एक घर से 7 किलो और केटामाइन बरामद हुआ। इस मामले में कुल 12 किलो ड्रग्स पकड़ाई, जिसकी कीमत करीब 36 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके अलावा बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से 6.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा (करीब 2.27 करोड़ रुपए) और पांच यात्रियों से 1,443 ग्राम 24 कैरेट सोना (करीब 1.57 करोड़ रुपए) जब्त किया गया। ड्रग्स के मामलों में आरोपियों पर NDPS एक्ट और सोने के मामले में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी मामलों की जांच जारी है। सिक्किम में सिवोक-रंगपो परियोजना के तहत सबसे लंबी सुरंग का काम पूरा, रेलवे को मिली बड़ी कामयाबी भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस मार्ग की सबसे लंबी सुरंग, 'टनल नंबर 10' की खुदाई का काम पूरा हो गया है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को कहा, "5.3 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का काम पूरा होने के साथ ही, परियोजना की सभी 14 सुरंगों की खुदाई पूरी हो गई है। इससे सिक्किम अपनी पहली रेल कनेक्टिविटी के और करीब पहुंच गया है।" असम में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, 11 ट्रेनें रद्द असम में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के लुमडिंग-बदरपुर रेल सेक्शन पर शनिवार को एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। यह पहाड़ी इलाके का सिंगल लाइन रेल मार्ग है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हादसे के बाद शनिवार को चलने वाली 11 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 4 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया। रेलवे ने पटरी ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के कारण रेल सेवा बहाल होने में समय लग सकता है। पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब जुमे की छुट्टी खत्म, रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी खत्म कर दी है। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड (WBBME) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, अब मदरसों में सोमवार से शनिवार तक नियमित कक्षाएं और प्रशासनिक काम होंगे। केवल रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बोर्ड ने अपने आदेश में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 और 2026 के शैक्षणिक कैलेंडर का हवाला दिया है। इसका मकसद राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियों और कामकाज में एकरूपता लाना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… अफगानिस्तान के स्कूल में धमाका, 6 छात्रों की मौत, 97 घायल अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार को एक मिडिल स्कूल में धमाका हुआ। अल जजीरा के मुताबिक, इसमें 6 छात्रों की मौत और 97 छात्र घायल हुए हैं। कुनार प्रांत के पुलिस के मुताबिक, धमाका सुबह करीब 10 बजे प्रांत के अंदार सेर इलाके के एक स्कूल में हुआ। धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि कुनार प्रांत की जांच टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घटना की जांच कर रही हैं। AIADMK ने 6 नेताओं को पार्टी से निकाला, सोशल मीडिया पर पलानीस्वामी के खिलाफ पोस्ट लिखे थे तमिलनाडु की AIADMK ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के आरोप में कोयंबटूर के 6 पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया है। इनमें IT विंग के दो पदाधिकारी भी शामिल हैं। पार्टी महासचिव ईके पलानीस्वामी ने 27 नवंबर को जारी बयान में सभी छह सदस्यों को पदों और प्राथमिक सदस्यता से तत्काल हटाने का ऐलान किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी पूर्व मंत्री और विधायक एसपी वेलुमणि के समर्थक हैं। इन्होंने सोशल मीडिया पर पलानीस्वामी के खिलाफ पोस्ट किए थे। बेंगलुरु के लॉज में युवती की चाकू मारकर हत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में थे बेंगलुरु के एक लॉज में 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान केरल के अडूर निवासी गंगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आई थी। उसके साथ उसका 23 वर्षीय दोस्त गोकुल कृष्ण भी आया था। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे और गुरुवार सुबह लॉज में ठहरे थे। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गोकुल ने कथित तौर पर गंगा के पेट में चाकू मार दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने लॉज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर के उरी में सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार के 4 लोगों की मौत, बच्ची घायल जम्मू-कश्मीर के उड़ी के गोहल्लन इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्ची घायल हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार शादी के रिसेप्शन (वलीमा) में शामिल होकर आधी रात के आसपास घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। घायलों को उड़ी के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल (SDH) ले जाया गया। वहां से बच्ची को बेहतर इलाज के लिए GMC रेफर किया गया है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली में पड़ोसियों के झगड़े में युवक की मौत, तीसरी मंजिल से फेंका सिलेंडर सिर पर लगा दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पड़ोसियों के बीच विवाद में 28 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोजो के रूप में हुई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान तीसरी मंजिल से गैस सिलेंडर फेंका गया, जो जोजो के सिर पर लगा। गंभीर हालत में उसे दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे की वजह और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली में 29 नवंबर को RSS का मेगा इवेंट, मोहन भागवत, पूर्व CJI समेत 85 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 29 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी में 'राष्ट्र वंदनम' नाम से बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। संघ के 101 साल पूरे होने के मौके पर होने वाले इस आयोजन में RSS प्रमुख मोहन भागवत और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जगदीश सिंह खेहर शामिल होंगे। उन्हें कार्यक्रम में संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। RSS के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का संदेश देना है। अब तक 85 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों और करीब 75 हजार गणमान्य लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम में करीब 9 हजार स्वयंसेवक योग करेंगे, जबकि 800 स्वयंसेवक संघ का पारंपरिक बैंड बजाएंगे। सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार 80 साल के अमेरिकी प्रोफेसर को भारत आने की परमिशन देने पर विचार करे, बहनों से मिलना चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अमेरिकी प्रोफेसर खालिद जहांगीर काजी को सख्त शर्तों के साथ भारत आने की अनुमति देने पर विचार करने को कहा है। 80 साल से ज्यादा उम्र के काजी का OCI कार्ड रद्द कर दिया गया था। वे भारत में रहने वाली अपनी बहनों से मिलना चाहते हैं। कोर्ट ने सुझाव दिया कि उन्हें केवल उसी शहर में रहने की अनुमति दी जाए, जहां उनकी बहनें रहती हैं। साथ ही उनके आने-जाने और गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकती है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने काजी पर अलगाववादी गतिविधियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने के आरोप लगाए और राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए उनकी याचिका का विरोध किया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी OCI रद्द करने और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट के एकल जज पहले ही रद्द कर चुके हैं और उस फैसले पर रोक नहीं लगी है। केंद्र सरकार से जवाब लेने के लिए कोर्ट ने सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI से 2027 में कोरोना से ज्यादा मौतों का खतरा:यह बेकाबू हो सकता है; अपराधियों के हाथ लग सकते हैं जानलेवा वायरस
    Next Article
    बरेली IPS अंशिका वर्मा सिर पर पल्लू रखकर ससुराल पहुंचीं:पति केके बिश्नोई भी साथ, सास-ससुर के पैर छुए; परिवार ने फूल बरसाए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment