Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर महिला को धमकाया:प्रतापगढ़ में 13 हजार की ठगी, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। सुवंशा नगर पंचायत के करका वार्ड में एक महिला को एआई तकनीक से कथित तौर पर बनाए गए अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगा गया। जानकारी के अनुसार, महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को साइबर टीम का सदस्य बताया और महिला के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी से डरकर महिला ने आरोपी द्वारा बताए गए क्यूआर कोड के जरिए 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद भी आरोपी ने और रकम की मांग जारी रखी। इससे परेशान होकर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर पहुंचे और फतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला साइबर ठगी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग का लग रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, क्यूआर कोड या ऑनलाइन धमकी के झांसे में न आएं। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बॉक्स-बैग में मिले शव की हुई पहचान:कुशीनगर की रहने वाली थी युवती; पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका
    Next Article
    सहारनपुर में इंस्पेक्टर और SI के ट्रांसफर:देवबंद थाना प्रभारी हटाए गए, SSP ने तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment