Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बॉक्स-बैग में मिले शव की हुई पहचान:कुशीनगर की रहने वाली थी युवती; पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले महिला के कटे शव की शिनाख्त हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने मृतका की पहचान कुशीनगर निवासी युवती के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, मामले के खुलासे के करीब पहुंच चुकी जांच में शुरुआती तौर पर हत्या के पीछे पारिवारिक कारण सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ऑनर किलिंग एंगल से जांच कर रही है। 2 तस्वीरें देखिए… कुशीनगर की रहने वाली थी मृतका, परिवार पर शक गहराया पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका कुशीनगर जिले की रहने वाली थी। पहचान होते ही जांच की दिशा साफ हो गई और परिवार के लोगों पर शक गहराने लगा। बताया जा रहा है कि युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी और घर में कुछ समय से तनाव चल रहा था। ‘ऑनर’ एंगल से जांच, पिता और रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध जीआरपी सूत्रों के मुताबिक युवती के किसी युवक से संपर्क को लेकर परिवार नाराज था। इसी को लेकर ‘ऑनर किलिंग’ की आशंका जताई जा रही है। जांच में पिता और एक रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ट्रेन के S-1 कोच में बैग-बॉक्स में मिला था शव 17 मई को बिहार के छपरा से लखनऊ आ रही गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक युवती का सिर कटा शव मिला था। शव स्लीपर बोगी में एक बॉक्स के अंदर रखा हुआ था। युवती के हाथ-पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। हथियार और सिर की तलाश जारी, कई टीमें लगीं पुलिस के मुताबिक हत्या में इस्तेमाल हथियार और मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और कई टीमें इस काम में जुटी हैं। ………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में ट्रेन में युवती का सिर कटा शव मिला:बैग में हाथ-पैर और बक्से में धड़, सिर का पता नहीं बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की रविवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिली। स्लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। सिर का अभी पता नहीं चल पाया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल के पहुंचने से पहले अमेठी सांसद के खिलाफ पोस्टर:पूछा- केएल शर्मा ने 2 साल में क्या किया? स्मृति ईरानी के 5 साल के काम गिनाए
    Next Article
    AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर महिला को धमकाया:प्रतापगढ़ में 13 हजार की ठगी, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment